KAIMGANJ NEWS छुट्टा सांडो – टूटी फूटी सड़कों – नगर में लगने वाले जाम आदि समस्याओं के समाधान हेतु किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

IMG 20250213 WA0205

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के दर्जनों पदाधिकारी नारे लगाते हुए तहसील परिसर में पहुंचे । जहां उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज बुलंद की । किसानों के प्रदर्शन की आहट मिलते
ही एसडीएम रवींद्र सिंह और तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर तुरंत अपनेे कार्यालय से निकल कर बाहर आए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों ने कहा उनकी गेहूं की फसल को आवारा जानवर तबाह कर रहे हैं। उन्हें पकड़वाकर गौशाला भेजा जाए। शमसाबाद के गांव खुड़नाखार में बंजर भूमि को कब्रिस्तान में दर्ज कराया जाए, जिस पर एसडीएम ने बताया कि गांव की भूमि पर क्या कार्य करना है इसका प्रस्ताव ग्राम पंचायत समिति करती है और वही उसको क्रियान्वित करती है। किसानों ने रेलवे क्रॉसिंग से चीनी मिल तक की सड़क का निर्माण करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि सड़क निर्माण का ठेका पीडब्ल्यूडी द्वारा कर दिया गया है। चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। किसानों ने नगर पालिका के नाले मऊरशीदाबाद गांव टोला में किसानों की खेती को नुकसान से बचने की तथा नगर के पुल गालिब किराए से जमा मस्जिद तक ई रिक्शा से लगने वाले जाम से निजात दिलाने की भी मांग की। इस पर एसडीएम ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया। प्रदर्शन एवं ज्ञापन अवसर पर किसान नेता रागिब हुसैन खां, , ज्ञानेश राजपूत, सुरजीत पाल, नजमुद्दीन, शाह आलम, मोहम्मद खान, मुनेश श्रीवास्तव, अजीम खान, मोहम्मद हनीफ इकरार आदि संगठन पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes