KAIMGANJ NEWS अस्पताल की बदहाली पर किसानों का हल्ला बोल — डॉक्टर गायब, गंदगी हावी; आंदोलन की खुली चेतावनी

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS 👉 भाकियू का डीएम को सनसनीखेज मांग पत्र, अस्पताल को बताया “खुद बीमार”
👉 हड्डी, सर्जन व नेत्र चिकित्सक नदारद; मरीजों की लंबी कतारों पर फूटा गुस्सा
👉 वरासत फाइलें लंबित, तहसील पर भ्रष्टाचार के आरोप
👉 अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा पत्र
कायमगंज, संवाददाता।
स्थानीय अस्पताल की बदहाली, डॉक्टरों की भारी कमी और परिसर में फैली गंदगी को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जोरदार मोर्चा खोल दिया। भाकियू नेताओं ने जिलाधिकारी को तीखा मांग पत्र भेजते हुए कहा कि अस्पताल की हालत इतनी खराब है कि वह खुद ही “बीमार” नजर आ रहा है, जबकि मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, नेत्र चिकित्सक और वार्ड बॉय का अभाव है। पर्चा व दवा काउंटर पर अव्यवस्था और लंबी कतारों से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यूनियन ने महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था और नियमित सघन सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
भाकियू ने तहसील प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वरासत की फाइलें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे किसानों में रोष है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। ज्ञापन में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का विरोध करते हुए इसे किसान विरोधी बताया गया और राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भी प्रशासन के माध्यम से भेजा गया।
किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, मंजेश यादव, विनीत कुमार और प्रताप सिंह गंगवार ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरना-प्रदर्शन की तैयारी के संकेत मिलते ही प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes