KAIMGANJ NEWS – मिल सप्लाई गन्ना की तौल प्रति ट्रेक्टर तथा बुग्गी के हिसाव से बजन कुन्टल में मिल द्वारा तय किया गया है
– गन्ना आपूर्ति ना होने पर फिर कई घंटे बंद रही मिल में गन्ना पेराई
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल्स कायमगंज में कृषकों द्वारा गन्ना की आपूर्ति ट्रैक्टर ट्राली तथा बुग्गी (छोटे ट्रैक्टरों ) तथा बैलगाडियो द्वारा की जाती है । मिल द्वारा इन सभी का मय वाहन गन्ना तौल का बजन निश्चित किया गया है । ऐशे में किसानों द्वारा लाए जाने वाले गन्ना का बजन यदि अधिक पाया जाता है तो तौल कांटे पर ओवर बजन वाला गन्ना वाहन से हटवाकर वहीं उतारना पड़ता है । जैसी स्थिति में कृषकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है । गन्ना उत्पादक किसान का कहना है कि मिल प्रशासन ने नियम तो बना दिया किन्तु क्या यह नहीं सोचा कि उनके खेतों में क्या तौल कांटा लगा है जिससे तौलकर गन्ना लायें । उनकी मांग है कि मिल को इस सम्बंध में कोई उपाय अवश्य ढूंढना होगा । इस जर्जर मशीनों के सहारे चल रहे मिल में आज उचित गन्ना आपूर्ति तथा मांग के अन्तर के कारण आपूर्ति बाधित होने से एक बार फिर मिल की गन्ना पेराई का कार्य काफी समय तक रुका रहा ।
चीनी मिल में 1 दिसंबर को पेराई सुचारू रूप से चालू हुई थी। 12 दिन पेराई चलती रही। गुरुवार शाम पांच बजे के बाद एकाएक पुरानी मशीनें फिर दगा दे गई थी और तकनीकी खराबी के कारण गन्ना पेराई कार्य बाधित हो गया था। करीब 9 घंटे बाद पेराई कार्य चालू हो सका था। शनिवार तड़के पौने पांच बजेे फिर तकनीकी खराबी के कारण पेराई कार्य बाधित हो गया। मामले की जानकारी पर जीएम कुलदीप सिंह, चीफ इंजीनियर समेत मिल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां तकनीकी खराबी को सही करने का कार्य किया गया। करीब सवा घंटे बाद सफलता मिल पाई और साढे़ छह बजे पेराई चालू हो सकी। जीएम ने बताया कि प्रेशर डाउन हो गया था। करीब 25 मिनट पेराई बाधित रही। इसके बाद सुचारु रूप से चालू करा दी गई। इधर मिल प्रशासन की ओर 18 कुंतल बैलगाड़ी व 63 कुंतल ट्राली को लेकर बजन मानक तय किए गए है। इसको लेकर किसान बेहद परेशान है। किसानों का कहना है अभी 12 दिन तक मानक तय नहीं था लेकिन अब जो गन्ना वाहन में अधिक ला रहा है। तय मानक के अतिरिक्त होने पर उसे बाहर निकाल दिया जा रहा है। उनका कहना है यह बचा गन्ना कहां ले जाएं। खेतों में तौल काटा तो लगा नहीं होता है। उन्होंने कहा इसको लेकर मिल प्रशासन किसानों को राहत दे। तौल को लेकर किसान तथा मिल दोनों ही अपनी अपनी समस्या बता रहे है । किन्तु किसानों का तर्क है कि जो बजन मानक तय किया गया है वह व्यवहारिक रूप से उचित नहीं है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb