KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण अभियान के दौरान रोडवेज बस तथा 15 दुकानदारों का काटा गया चालान

Picsart 24 12 14 15 54 07 162

KAIMGANJ NEWS-अतिक्रमण अभियान भ्रमण के समय उप जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को धसी हुई सड़क तथा अन्य समस्याओं को सही करने के दिए निर्देश

कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 दिसंबर 20024
कायमगंज कोतवाली में आज एसडीएम ने जाम की समस्या व अतिक्रमण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बिचार विर्मश किया । इसके फौरन बाद वे ईओ तथा पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण पर निकले । जहां उन्होंने अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को समझाते हुए चेतनावी दी। ट्रांसपोर्ट पर खड़ी रोडवेज बस को लेकर चालक से नाराजगी जताई और 1500 रुपए का चालान काटा। नगर में 15 दुकानदारों का चालान किया गया। संबंधित को नोटिस भेज ने का निर्देश दिया ।
एसडीएम ने कहा कि मुख्य बाजार समेत कई मार्गों पर दुकानदारों ने अस्थाई तौर पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने ईओ से कहा रात को बाजार बंद होने के बाद व दिन में बाजार लगने पर वीडियोग्राफी करा लें। ताकि स्पष्ट हो जाए कि कौन कौन अतिक्रमण कर रहा है। उन्होंने कहा अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए वीडियोग्राफी भी कराएं। उन्होंने कहा नगर पालिका द्वारा कार्यालय के सामने बैंडिंग जोन बनाया गया है। वह सही नहीं है। उसे हटाया जाए और स्थान परिवर्तित किया जाए। इस पर नपा के आरआई अंशुमान शुक्ला ने सुझाव दिया वहां से बैंडिंग जोन हटाकर पुलगालिब के समीप शौचालय के आसपास देख लिया जाए। एसडीएम ने कहा कि सड़क व फुटपाथ पूरी तरह खाली होने चाहिए। बैठक में नपा कार्यालय के बाहर स्थित देशी शराब ठेके के आसपास लगने वाले ठेली खोमचे वालों की बजह से लगने वाले जाम को भी चिन्ह्रित किया। इस पर प्रभारी निरीक्षक रामअतवार ने भी बताया पेट्रोलिंग के दौरान उस स्थान पर जाम की स्थिति देखी जाती है। गल्ला मंडी को लेकर जाम पर आरआई ने कहा वहां यदि सब्जी व फल ठेलेवाले चिलौली रोड पर शिफ्ट हो जाए तो कही हद तक जाम की स्थिति से छुटकारा मिल सकेगा। ट्रांसपोर्ट चौराहे पर नपा प्रशासन द्वारा बीच में स्थापित किए गए अशोक स्तंभ के चारो ओर बने गोले का आकार को कम करने के लिए भी कहा। गोले की बजह से भारी वाहन नहीं घूम पाते है। इस कारण चौराहे पर भीषण जाम लग जाता है। चर्चा होने के बाद एसडीएम, ईओ व इंस्पेक्टर के साथ भारी पुलिस फोर्स ट्रांसपोर्ट चौराहे की ओर बढ़ा। वैसे ही रोडवेज बस रोड पर खड़ी होने पर जाम की स्थिति देखते हुए एसडीएम ने पुलिस को चालान करने के निर्देश दिए। इस पर इंस्पेक्टर लाइन आर्डर राजेश सिंह ने यूपी 78 जेटी 6998 का 1500 रुपए का आनलाइन चालान काटा। इसके बाद एसडीएम ने ट्रांसपोर्ट चौराहे के समीप धसी नाले की पुलिया को देखा। इस पर नपा प्रशासन को बनवाने को निर्देश दिए। आसपास अतिक्रमण हटाने को कहा। इसके बाद वह बाईपास कंपिल रोड की ओर बढ़े। जहां फल, सब्जी, मिठाई आदि से दुकान के बाहर अतिक्रमण हटाने को कहा। मिठाई दुकान पर तखत व भट्टी भी हटवाई। इसके बाद अधिकारियों का काफिला सीपी तिराहे होता हुआ गल्ला मंडी पहुंचा। जहां अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 15 दुकानदारों का अतिक्रमण व पांलीथिन को लेकर चालान किया गया। आरआईने कहा उन्हे नोटिस भेजा जाएगा। नपा प्रशासन ने डेढ किलो पालीथिन बरामद की। एसडीएम बस स्टाफ पर पहुंचे। जहां तैनात कर्मचारी को फटकार लगाई और कहा रोडवेज बस बाहर न खड़ी हो। इस पर कर्मचारी ने कहा यहां बसे रुकती ही नहीं है। कई बार कहा। इस पर एसडीएम ने आरएम को लिखित में देने को कहा तो वह चुप रह गया। एसडीएम ने संख्त हिदायत दी। इसी बीच सड़क नाली से आगे लगे मिले दुकान खोखो पर भी इतराज कर हटाने का निर्देश दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes