KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 1 अप्रैल 2024
भारतीय किसान यूनियन भानू ने कस्बा कायमगंज की नगरपालिका से सम्बंधित जनसमस्याओं को लेकर अधिशाषी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन ईओ की अनुपस्थिति में प्रधान लिपिक रामभुवन यादव को सौंपा ।ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि कस्बा कायमगंज में मच्छरों की अधिकता है। मच्छर जनित रोग बढ़ रहे हैं। तत्काल पूरे कस्बा में मच्छरमार दवाइयों का छिड़काव कर नालियों की गंदगी भी पूरी तरह साफ करवाई जावे।कस्बा कायमगंज के मोहल्ला जवाहरगंज में इसहाक होटल के पास सरकारी हैंडपंप खराब है गर्मी का समय है। तत्काल ठीक करवाया जावे।महेश एंड कंपनी कपड़ा वाली दुकान के सामने लगा बिजली का लैम्पपोस्ट कई दिनों से खराब है तत्काल ठीक करवाया जावे।कस्बा कायमगंज में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर रखा है । आवागमन समय में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है । फुटपाथ पर अतिक्रमण तत्काल हटवाया जावे। आक्रोश व्यक्त कर किसान नेताओं ने जनहित से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग कर कहा कि हल करें टाल मटोल नहीं ।ज्ञापन अवसर पर जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, जिला संगठन सचिव रामवीर, जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार,नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता,नगर मीडिया प्रभारी अनुज सक्सेना आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun