KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
तेज बुखार से पीड़ित बच्ची का उपचार पहले तो किसी प्राइवेट डाक्टर ( झोला छाप ) के यहां से कराया जाता रहा । हालत गंभीर होती देख उसे कायमगंज सरकारी अस्पताल लाया गया था । बच्ची
जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज के गांव हाकिमगंज निवासी अजीत की 4 वर्षीय बेटी शकुंतला को गंभीर हालत में परिजन सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे। किन्तु तबतक देर हो चुकी थी । यहां ड्यूटी पर मौजूद डा० विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों ने बताया कि 3 दिन पहले उसे बुखार आया था। उसका प्राइवेट इलाज चल रहा था। बच्ची की हालत शनिवार को जब ज्यादा खराब होने लगी तो यहां सीएचसी लाए थे। किन्तु उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई ।
=
तीन पहले पैदा हुई कन्या की मौत
कायमगंज -।
कायमगंज क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी विकास की तीन दिन पूर्व जन्म लेनी वाली बच्ची की अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर आए । जहां डाक्टर ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजन खासे गमजदा नजर आ रहे थे ।
=
हैंडपंप लगाने के स्थान के विवाद में पड़ोसी को पीटा – शिकायत दर्ज
कायमगंज।
मामला क्षेत्र के गांव अताईपुर का बताया गया है । यहां हैंडपंप लगाने को लेकर दो भाईयों ने पड़ोसी को पीट दिया। पुलिस ने घायल का सीएचसी लाकर मेडिकल परीक्षण व उपचार कराया । गांव अताईपुर जदीद निवासी आशाराम को पुलिस मारपीट के मामले में घायलवास्था में सीएचसी लेकर आई। जहां उसका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण व इलाज कराया। यहां पहुंचे घायल ने बताया कि उसके पड़ोस में हैंडपंप लगने की बात चल रही थी। उसने हैडपंप लगने वाले संभावित स्थान का दोनों भाईयों से जिक्र किया । इसी बात पर उन दोनों भाईयों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाही की बात कह रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug