Kaimganj news –प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन जीवन के लिए नहीं है शुभ संकेत

IMG 20240322 WA0084

Kaimganj news- जल संचयन, वृक्षारोपण जैसे कार्य केवल कागजों तक ही सीमित , जरूरत है जन सहभागिता की
कायमगंज /फर्रुखाबाद22 मार्च2024
राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा विश्व जल दिवस पर कृष्णा प्रेस परिसर सधवाड़ा में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने जीवन के लिए जल के महत्व को रेखांकित किया ।अध्यक्ष प्रोफे. रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि इसी वर्ष गत माह में महासागर जल सतह का तापमान 21.06 डिग्री तक पहुंच गया । जिससे पृथ्वी के अधिक गर्म होने का खतरा है और जल के अभाव की संभावना है । वैसे भी हिम नदों का पिघलना पर्वतों का बेजां उत्खनन वनों का अंधाधुंध कटान और भूगर्भ जल का निरंतर दोहन शुभ लक्षण नहीं है और फिर जल संचयन, पौधा रोपण के सरकारी कार्यक्रम कागजों पर दौड़ रहे हैं । धरातलीय हकीकत दिखावे से विल्कुल अलग है । पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौड़, प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ,जेपी दुबे, आर्य समाज विचारक ओमदत्त शर्मा, विद्यासागर तिवारी ने कहा कि जल के संचयन ,संरक्षण और प्रबंधन में जनसहभागिता तथा सभी शिक्षण संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित रहना चाहिए । परिवर्तन कानून से नहीं जन जागरण से ही आते हैं ।
प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने कन्नौजी लोकगीत के माध्यम से जाग्रत करने का प्रयास कर अपने विचार सरल ग्राही रूप व्यक्त करते हुए कहा : –
*पानी में लगि रही आग कहां से जिएं।
राजा तो खेलहि फाग कहां से जिएं।।
फांसी पर झूलो सुहाग कहां से जिएं।
युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा कि
जल से जीवन सरस है जल से सजल बहार ।
जल ही तो है प्रकृति का अति अनुपम उपहार।।*
कवि योगेंद्र सक्सेना ने कहा कि
=जल से जीवन धरा का जल से जग आवाद।
जल यूं संरक्षित करो बूंद न हो बर्बाद।। =
गोष्ठी में डॉ सुनीत सिद्धार्थ, मनीष गौड़, शिव कुमार दुबे, मंजू मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes