Kaimganj news –तीन दिन पूर्व भी बिजली घर का ग्रामीणों ने किया था घेराब,आश्वाशन के बाद धरना हुआ था समाप्त
कायमगंज फर्रूखाबाद 14 जून 2023
एक तरफ जहां किसानों की पानी के अभाव में फसलें सूख रही है । तो वहीं विद्युत विभाग अघोषित कटौती करने में लगा हुआ है । जिससे अब किसान आक्रोशित हो गए हैं ।और सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर रुटौल पावर हाउस का घेराव कर जमकर नारेबाजी की है ।आपको बता दें कि अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित होकर रुटौल पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर खास, मुड़ौल ,बराबिकू, रामनगर लखनपुर ,बहलोलपुर , जौरा, करीमनगर, पैथान ,पितौरा आदि के एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण आज रूटौल पावर हाउस पर पहुंचे । जहां उन्होंने विभाग के । खिलाफ जमकर नारेबाजी की किसानों का कहना है कि 24 घंटे में केवल 3 से 4 घंटे ही लाइट मिल रही है । वह भी ट्रिप के साथ में ।जिससे उनकी मक्का, मूंगफली ,मूंग आदि की कीमती फसलें पानी के अभाव में बर्बाद हो रही हैं । जानकारी देते हुए किसानों ने बताया कि 3 दिन पूर्व भी धरना प्रदर्शन किया था । जिस पर एक्सईएन ने 3 दिन का समय मांगा था ।और कहा था कि आप लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा । लेकिन 3 दिन बीतने के बाद भी विद्युत सप्लाई जस की तस बनी हुई है ।जिससे फसलें तबाह हो रही हैं ।किसानों का कहना है कि यदि फसलें ही तबाह हो गई तो वह बिजली का बिल सहित अन्य खर्चे कहां से पूरे करेंगे । यानि कहने का मतलब है कि किसान बर्बाद हो जाएंगे ।हालांकि एक्शईन किसानों से वार्ता करते रहे और समझाते रहे । लेकिन किसानों का कहना है कि अब जब तक उन्हें निर्बाध विद्युत सप्लाई नहीं मिलेगी ।तब तक वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे । मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल ने भी काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसान अपनी बात पर अड़े हुए थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun