KAIMGANJ NEWE- विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त कर ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 जुलाई
घटना के बाद विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने जर्जर विजली लाइन की स्थिति बताकर एसडीएम से सुधार की मांग की । मिली जानकारी के
घसिया चिलौली में एचटी लाइन टूट कर गिरने से बारदाने में आग गई। एक ग्रामीण को करंट लग गया। टीन के नीचे लेटा दिव्यांग बुजुर्ग बाल बाल बच गया। घटना से हडकंप मच गया। तहसील में पहुंच कर हादसे को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया और जेई पर आरोप लगाए। एसडीएम ने जेई से नाराजगी जताई और एसडीओ को मौके पर पहुंच कर जांच के निर्देश दिए।
क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी सुबोध कुमार गंगवार की छत से बिजली लाइन गुजरी है । जो जर्जर हालत में है। शुक्रवार रात साढे आठ बजे बिजली लाइन का तार टूट कर सुबोध की टीन पर जा गिरा। इससे आग लग गई। चिंगारी से टीन के नीचे रखा बारदाना जल गया। आग से हडकंप मच गया। किसी तरह परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। टीन के नीचे लेटे सुबोध के दिव्यांग पिता कैलाश चंद्र को बाहर निकाला। तभी एक व्यक्ति के करंट लग गया। उसे बचाया गया। परिजनों का कहना है यदि समय रहते दिव्यांग पिता को बाहर न निकाल पाते तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। इधर परिजनों ने बिजली विभाग को फोन किया । लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया। इस पर जेई को भी काल की गई । लेकिन वह भी नहीं पहुंचे। लोगों ने जैसे तैसे तार हटाए। बिजली विभाग के रवैए पर परिजनो ने मामले की जानकारी एसडीएम रविंद्र सिंह को दी। उन्होंने तत्काल नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। उन्होंने जाकर जांच की। मामले की पूरी जानकारी नायब तहसीलदार ने उपजिलाधिकारी को दी। शनिवार की सुबह पीड़ित के साथ दर्जनों ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे और हादसे को लेकर विरोध दर्ज कर प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उन्होंने कहा चिलौली से सांईधाम तक नंगे तार पडे़ है। कई बार कहा गया लेकिन आज तक बंच केविल नहीं डाली गई। शिकायत पर एसडीएम ने फौरन एसडीओ विद्युत व जेई को मौके पर बुलाया। जहां दोनो बिजली के अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी। इस पर एसडीएम ने जेई से नाराजगी व्यक्त की और कहा जब उनके पास सूचना पहुंची थी तो वह मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता। इस पर जेई चुप रहे। एसडीएम ने एसडीओ को निर्देश दिए और कहा मौके पर जाकर समाधान करें। उपजिलाधिकारी के निर्देश के बाद एसडीओ बिजली ने गांव जाकर स्थिति की जानकारी ली ।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug