KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद। थाना कपिल क्षेत्र के गांव नगला फुलु में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 60 वर्षीय बुजुर्ग कल्याण सिंह पर गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडों व सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कल्याण सिंह को 108 एम्बुलेंस की मदद से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़ित कल्याण सिंह पुत्र राजाराम ने अस्पताल में बयान देते हुए बताया कि वह एक दिन पहले ही इलाज कराकर कानपुर से लौटा था। सोमवार शाम वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था, तभी गांव के ही विजेंद्र, इंद्रपाल और मनोज आदि अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और सरिया से किए गए ताबड़तोड़ वार में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कपिल पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
कल्याण सिंह का कहना है कि हमलावर उसके ही परिवार के लोग हैं और उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस बात की रंजिश में यह हमला किया गया। उसने यह भी बताया कि बच्चों के बीच कभी कोई विवाद हुआ था, लेकिन वह उस समय घर पर मौजूद नहीं था और उसका खुद कभी इन लोगों से कोई झगड़ा नहीं रहा। इधर पीड़ित को प्राथमिक उपचार देकर लोहियाअस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफरकर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की भूमिका की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

DELHI NEWS
Delhi news खाड़ी में बढ़ता युद्ध संकट: होर्मूज जलडमरूमध्य पर तनाव, दुनिया में तेल-गैस आपूर्ति प्रभावित
Delhi news नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज ) 13 अप्रैल 2026 | =अंतरराष्ट्रीय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राम नाम की गूंज से भक्तिमय हुई जटवारा की शाम, कवियों ने बांधा ऐसा समां कि झूम उठे श्रोता
KAIMGANJ NEWS –ओज, हास्य और श्रृंगार की त्रिवेणी में डूबा कायमगंज; ‘राम’ के जयकारों के[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यमराज को दावत दे रहा था ‘स्टंटबाज’, पुलिस ने उतारा सारा ‘भूत’; 2000 का फटका और हवालात की हवा!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क पर रफ़्तार का जुनून और फिर उस पर जानलेवा करतब…[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हुंकार: किसानों के हक और भारी भरकम फीस पर फूटा गुस्सा, भारती कृषक एसोसिएशन ने सरकार को घेरा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सियासी गलियारों से लेकर खेत की मेड़ तक, अब बदलाव की[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मछली मंडी में खूनी खेल: विक्रेता ने युवक के सिर पर किया ‘दाव’ से वार, मरणासन्न कर छोड़ा
KAIMGANJ NEWS ● पुरानी रंजिश या अचानक उपजा विवाद? सरेराह युवक पर धारदार हथियार से[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जौरा रोड बना रणक्षेत्र: खूनी संघर्ष में युवक की मौत, अस्पताल में फूटा गुस्सा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के जौरा रोड बाईपास मार्ग पर स्थित[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news खाड़ी संकट बरकरार: – ईरान–अमेरिका वार्ता बेनतीजा, मध्य-पूर्व में बढ़ा युद्ध का खतरा
Delhi news नई दिल्ली : – ( द एंड टाइम्स न्यूज ) (12 अप्रैल 2026[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा: – ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक सीज
Farrukhabad news फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद 11 अप्रैल 2026 शासन के सख्त निर्देशों के तहत जनपद[...]
Apr