KAIMGANJ NEWS मछली मंडी में खूनी खेल: विक्रेता ने युवक के सिर पर किया ‘दाव’ से वार, मरणासन्न कर छोड़ा

Picsart 25 08 29 18 31 04 622

KAIMGANJ NEWS ● पुरानी रंजिश या अचानक उपजा विवाद? सरेराह युवक पर धारदार हथियार से हमला, हड़कंप

● कायमगंज के गल्ला मंडी चौराहे की वारदात; पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधीर कश्यप समेत साथियों पर कसा शिकंजा

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

नगर के गल्ला मंडी चौराहे के पास स्थित मछली मंडी शनिवार शाम अखाड़ा बन गई। मामूली कहासुनी के बाद एक मछली विक्रेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर मछली काटने वाले धारदार औजार (दाव) से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गहरा जख्म हुआ है और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तराई क्षेत्र के ग्राम पचरोली निवासी महिपाल राजपूत शनिवार शाम करीब 4:30 बजे सीपी तिराहे से पुलिया की ओर जा रहे थे। रास्ते में मछली मंडी के पास वह अपने परिचित मनोहर से रुककर बात करने लगे। आरोप है कि तभी वहां मौजूद मछली विक्रेता सुधीर कश्यप अपने 3-4 अज्ञात गुर्गों के साथ आ धमका और बिना किसी वजह के महिपाल को गालियां देने लगा। जब महिपाल ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो हमलावर उग्र हो गए। देखते ही देखते सुधीर कश्यप ने आव देखा न ताव, पास ही रखे मछली काटने वाले भारी-भरकम धारदार औजार से महिपाल के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। प्रहार इतना घातक था कि महिपाल के सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों और मौके से गुजर रहे घायल के भाई नीरज व अजब सिंह ने किसी तरह बीच-बचाव कर महिपाल की जान बचाई।

धमकी देते हुए हुए फरार

खुद को घिरता देख हमलावर सुधीर कश्यप और उसके साथी पीड़ित को ‘दोबारा दिखने पर जान से मारने’ की धमकी देते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए। घायल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कायमगंज पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। पुलिस ने पीड़ित महिपाल राजपूत की तहरीर पर आरोपी सुधीर कश्यप और उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes