KAIMGANJ NEWS झगड़े में वृद्ध – वहीं दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल -रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053 1

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद7 अगस्त2024

क्षेत्र के गांव ललई निवासी प्रशांत ने लिखित तहरीर दे कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका चाचा दलजीत पुत्र लालसिंह शरावी है । बीते दिन वह शाम करीब 6 -०० बजे शराब पीकर आया और उसके घरवालों को गाली-गलौज करने लगा । इसका विरोध किया तो दलजीत तथा उसकी पत्नी आशा देवी तथा सलौनी व राखी पुत्री दलजीत सभी उसके घर पर चढ़ आए । शोर गुल सुनकर मेरे भाई पिता तथा मां अन्य लोग मौके पर पहुंचे । उसी समय हमलावरों ने ईंट पत्थर तथा लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी । उसके बाबा पर भी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिन्हें सरकारी अस्पताल से लोहिया अस्पताल और फिर वहां से सैफई अस्पताल रेफर कर दिया गया है । हालत गंभीर बनी हुई है । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं अन्य घटना में क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी रामरहीश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका रिश्तेदार ग्रीशचन्द निवासी जिला एटा – थाना अलीगंज के गांव रतनपुर मेरे गांव महमदपुर आ रहा था । कायमगंज के पास बसे गांव दत्तूनगला पहुंचा था । जहां बजाज वाईक संख्या 76 एबी 780 के चालक जगवीर पुत्र लालाराम ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लाए । जहां से गंभीर स्थिति बता कर उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है । आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes