Kaimganj news –बड़े ने अपने छोटे भाई की गर्भवती पत्नी के पेट पर मारी लात- हालत गंभीर

Picsart 23 08 02 16 43 50 130

Kaimganj news- लात लगने से गर्भवती महिला को होने लगा था, बहुत अधिक रक्तस्राव, गर्भपात होने की संभावना

कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 2 अगस्त
पानी भरने केा लेकर हुए विवाद में दबंग जेठ ने अपने छोटे भाई की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मार दी। जिससे गर्भवती की हालत तुरंत खराब हो गई। पेट पर लगी चोट इतनी घातक साबित हो रही थी, कि अस्पताल लाई गई महिला के बहुत अधिक रक्तस्राव हो रहा था। जिससे यह आशंका पनप रही थी की महिला का गर्भपात हो सकता है। गंभीर अवस्था में महिला को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा व कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी आलोक का उसके बड़े भाई अमल से पानी को लेकर कुछ विवाद हो गया ।जिसके बाद मारपीट होने लगी ।बीच-बचाव करने पहुंची आलोक की 6 माह की गर्भवती पत्नी गोल्डी को जेठ अमन ने पेट में लात मार दी । जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई । जिस समय महिला को रेफर किया गया था। उस वक्त हो रहे रक्तस्राव की स्थिति को देखते हुए कयास लगाया जा रहा था की महिला का गर्भपात हो जाएगा । यदि ऐसा हुआ तो पेट में पल रहा शिशु दुनियां में आने से पहले ही मौत का शिकार बन जाएगा। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया है।किन्तु क्राइम इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है । जैसे ही तहरीर मिलती है, तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
वहीं दूसरी तरफ अमन ने थाने में पहुंचकर अपने भाई आलोक गुप्ता एवं भाभी गोल्डी के विरुध्द तहरीर दी, पुलिस ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भिजवा दिया । इधर स्थिति को देखते हुए गर्भवती महिला को लेकर जब उसका पति पहले ही अस्पताल पहुंचा था। तो उसे यहां से लोहिया के लिए रेफर किया जा चुका था। यह सरकारी अस्पताल अब शायद केबल रेफर सेंटर ही साबित हो रहा है। इसीलिए गंभीर हालत में लाई गई महिला को उचित उपचार देने की बजाय बला टालते हुए तुरंत रेफर लेटर थमा दिया गया।ऐशा ही आए दिन अन्य सामान्य केसों में भी देखा जा सकता है।
इनसैट:-
कायमगंज, 2 अगस्त
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला बजरिया में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुई गर्भवती महिला का पति अमन जैसे ही उसे लेकर अस्पताल की ओर चला, वैसे ही झगड़ा स्थल के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अपना केस बनाने के लिए अमन ने भी अपने सिर तथा शरीर के कुछ अन्य भागों में चोटों के निशान बनाए और थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने उसे भी चिकित्सा एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया। उधर गंभीर हालत के कारण आलोक की पत्नी को सीएचसी से रेफर किया जा चुका था।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes