कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 दिसंबर 2022
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा करते हुए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भगवान श्री राम की खड़ाऊँ भरत द्वारा ले जाने का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी को राम की तरह भारत जोड़ो यात्रा जैसा पुनीत कार्य करने वाला बताया था। इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है । खैर जो भी हो आज इसी मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता अपने विभाग कार्यालय कायमगंज स्थित सब्जी मंडी जवाहरगंज पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा दिए गए बयान, जिसमें सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से की। इस बयान की हिंदू जागरण मंच ने कड़े शब्दों में निंदा की और इसके तुरंत बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला नगर के मुख्य चौराहे पर लाकर विरोध प्रकट करते हुए दहन कर दिया। पुतला दहन स्थल पर हिंदू जागरण मंच संयोजक प्रदीप सक्सेना ने कहा कि फिरोज खान के परिवार के राहुल भगवान श्री राम जैसे नहीं हो सकते। बे यही नहीं रुके आगे श्री सक्सेना ने गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह परिवार तो ऊपर से नीचे तक भ्रष्ट व राष्ट्र द्रोही ही रहा है। और प्रश्नवाचक लहजे में बोले कि क्या -भगवान श्री राम ऐसे थे, जो सलमान खुर्शीद ने श्रीराम से राहुल गांधी की तुलना की है। उनका कहना था कि हिंदू जागरण मंच ऐसे बयान की घोर निंदा करता है। इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना के अतिरिक्त अनूप चौबे ,शिवमंगल कौशल, जय सक्सेना, सौरभ चौहान, सानू, सनी शर्मा, रिंकू कौशल ,अर्जुन बाथम आदि हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Up Nagar Nikay Chunav: जरूरी हुआ तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे,निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बोले सीएम योगी, सपा और बसपा ने साधा निशाना
-
Bharat Jodo Yatra: कैराना से गुजरेगी राहुल गांधी की पद यात्रा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया रूट मैप
-
Sucide: अर्द्ध विक्षिप्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
धर्मांतरण खेल का पर्दाफाश :- धर्म परिवर्तन कराने वाला धर्मगुरु पहुंचा पुलिस हिरासत में
-
NewBorn Died: राहत शुल्क की मांग कर ,डिलीवरी के लिए प्रसूता को कराया घंटो इंतजार ,तब तक नवजात की हो गई मौत
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb