-
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े,
-
किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
कुछ हिंदू संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर काटा हंगामा, थाना गेट पर दिया धरना
कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 सितंबर 2022
आज नगर कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकलकर नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित जामा मस्जिद के पास पहुंची थी। उसी समय वहां से निकल रहे एक बाइक सवार के ऊपर यात्रा में शामिल किसी युवक ने रंग गुलाल डाल दिया। जिस का विरोध करते हुए युवक ने ऐसा न करने की चेतावनी दी। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी। उसी समय बाइक सवार युवक जिसकी बाइक गियर में थी। क्लच दावे था । अचानक क्लच से हाथ ढीला होते ही झटके के साथ बाइक सामने खड़े युवक से टकराकर वहीं गिर गई। इसी बात को लेकर दोनों ओर से मारपीट की नौबत आ गई। मामला यहीं से तूल पकड़ गया और पटवन गली निवासी प्रभात कश्यप पुत्र रामनिवास बजरंग दल नगर संयोजक अपने दूसरे अनुसांसिक संगठन पदाधिकारियों के साथ हुजूम लेकर कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि आज 9 सितंबर को समय लगभग 4:30बजे सायं गणेश विसर्जन यात्रा में दो अन्य लोगों के साथ जा रहा था। उसी समय बाइक संख्या यूपी 76 ए ए 3967से मेरे व अमर पुत्र अजय निवासी पटवन गली को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल अमर पर चढ़कर गिर गई ।आरोप है कि इसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवक गालियां देने लगा। तो मैंने बीच बचाव किया। उसी समय मुझसे ब विक्रम कोरी निवासी पटवन गली तथा प्रबल वर्मा निवासी मोहल्ला का क़ाजम रवाँ को पकड़ कर ,वही स्थित मार्केट के अंदर खींच लिया और लात घूंसों तथा डंडों से मारपीट कर भद्दी भद्दी गालियां दी। आरोप है कि अमर और विक्रम को मारपीट करने वालों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया।तहरीर में कहा गया है कि मारपीट करने वाले लोगों का एक संगठन है । जो हिंदू विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित रहता है। तहरीर देने वाले ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि जल्द आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई तो किसी भी प्रकार की गंभीर घटना हो सकती है । तहरीर पर जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही करने की बात पुलिस द्वारा कहे जाने पर कोतवाली परिसर में मौजूद भारी भीड़ आक्रोशित हो गई और हंगामा काटते हुए तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। तहरीर के अंत में आरोपियों का नाम बताते हुए कहा गया है कि दानिश पुत्र दाऊद ,आशिक पुत्र बाबा, समद पुत्र अयूब आदि लोग झगड़ा करने में शामिल
कोतवाली गेट के बाहर जाम लगाते लोग
इनसैट:- स्थित की गंभीरता को देखते हुए तथा कोतवाली में हंगामा काटने के साथ ही बाहर धरना देने की नौबत आने पर कोतवाली पुलिस के हाथ पाव फूलते दिखाई दे रहे थे। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर बाहर सड़क पर जाम लगाकर धरना दे रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसी के साथ स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए तत्काल कोतवाली में एसडी एम संजय सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम पहुंचे। तथा पड़ोसी थानों का बड़ी संख्या में पुलिस बल भी स्थित से निपटने के लिए तैयार होकर यहां आ गया। सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि गंगवार कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने सीओ सोहराव आलम तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जय प्रकाश पाल से वार्ता कर हंगामा कर रहे लोगों को भी समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली परिसर से लेकर बाहर गेट तक बजरंग दल तथा अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी था ।मिली ताजा खबर के मुताबिक पुलिस ने कार्यवाही करने के लिए दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख लिया है। वही कस्बा चौकी इंचार्ज रहमत अली खान को यहां से हटाने की हिंदू संगठन के नेता मांग कर रहे थे। बताया गया कि कस्बा चौकी इंचार्ज रहमत अली को यहां से ट्रांसफर करने की उच्च अधिकारियों से वार्ता जारी है। उधर मिली खबर के अनुसार सक्रिय हुई पुलिस ने मामले को शांत करने का प्रयास करते हुए दबिश देकर आरोपी पक्ष के दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों के घरों पर परिजन ताला लगा कर किसी अनहोनी आशंका के भय से घर खाली कर कहीं चले गए। इतना सब कुछ होने के बाद भी इस समय तक हंगामा जारी था। प्रशासन लगातार स्थित को नियंत्रण में करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत करने के प्रयास के साथ ही जांच के साथ आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दे रही है।
इनसेट
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में आईपीसी की धारा 279, 323, 504 ,506 एवं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
स्कूल आ रहे छात्र के अपहरण (kidnap) का असफल प्रयास, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
गणेश प्रतिमा उत्सव पर शौहद्दों ने किया अव्यवस्था फैलाने का प्रयास ,जमा भीड़ में फैला आक्रोश
-
चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्ती के साथ रोक लगाने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
-
स्वयं सहायता समूह की दो महिलाएं आपस में भिड़ी जमकर हुई मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस
-
दो बाइकें भिड़ी ,युवती सहित तीन घायल ,एक की हालत गंभीर
-
पचास हजार नकद तथा एक बाइक अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को निकाला घर से -मुकदमा दर्ज
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb