कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 जनवरी 2023
जनपद फर्रुखाबाद की इकलौती औद्योगिक इकाई द किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज की पेराई क्षमता अन्य चीनी मिलों की अपेक्षा बहुत कम है । जिसके कारण यह मिल पहले से ही घाटे में चल रहा है । वही इस मिल की मशीनें काफी पुरानी तथा जर्जर हाल मेंआ चुकी है। मशीनों की जर्जर अवस्था के कारण आए दिन यहां इस मिल में कोई ना कोई तकनीकी फॉल्ट होता ही रहता है ।इसकी वजह से पेराई कार्य प्रभावित होता है ,जैसी खामियों के चलते यह मिल पूरे गन्ना पेराई सत्र में सही से काम नहीं कर पाता है। सोमवार को आज जिस समय मिल चल रहा था, गन्ने का रस , जिस पाइप से चीनी बनने के लिए सप्लाई होता है। वही पाइप अचानक ध्वस्त हो गया । पाइप फटने के कारण उससे होकर जाने वाली राब काफी मात्रा में बहकर बर्बाद हो गयी। जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद संजय कुमार सिंह चीनी मिल पहुंचे ।जहां उन्होंने इस तकनीकी खराबी तथा उसके कारण होने वाले नुकसान का जायजा लिया। फैली हुई राब का स्थान देखने के बाद जिलाधिकारी ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया। जहां चीनी बनती है ,साथ ही उन्होंने चीनी गोदाम का निरीक्षण कर चीनी रिकवरी एवं चीनी स्टाक के बारे में वहां उपस्थित मिल प्रधान प्रबंधक किशनलाल तथा चीफ इंजीनियर से जानकारी प्राप्त की । इसके तुरंत बाद जिलाधिकारी ने चीनी मिल परिसर में नवनिर्मित गोदाम को भी देखा। इसी के साथ डीएम ने चीनी मिल में गन्ना तुलाने पहुंचे गन्ना कृषकों से भी उनकी समस्याओं के बारे में वार्ता कर जानकारी प्राप्त की। इस बीच जिलाधिकारी के साथ एसडीएम कायमगंज संजय सिंह भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव , दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun