Kaimganj news संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Picsart 23 06 30 15 42 17 356

Kaimganj news – गांव महमदियापुर की है घटना, मृतका की आठ माह पहले हुई थी शादी।
कायमगंज,फर्रुखाबाद 30 जून 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव महमदियापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति समेत कई ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका की शादी आठ माह पहले हुई थी । बीती शाम अस्पताल में कराया था महिला को भर्ती। चिकत्सक ने किया था मृत घोषित।घटना के बाद मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गुरुवार को कुआखेड़ा चैकी क्षेत्र के गांव महमदियापुर निवासी बसंती देवी (22) पत्नी गौतम राजपूत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान मृतका के ससुराल वालों का कहना था उसकी बहु खाना खाकर कमरे में सो गई थी। जब उन लोगो ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शरीर अकड गया था। उसकी हालत बिगड गई। उसके बाद अस्पताल लाए। इस मामले में सीएचसी के डाक्टर ने एक मेमो कोतवाली भेजा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के मायके शाहजहांपुर क्षेत्र के जलालाबाद दी। जानकारी पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे। जहां बेटी के शव पर दहाड़े मार मार कर रोने लगे। उन्होंने दहेज न देने पर उसकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। उसके बाद मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें कहा गया उसकी पुत्री बसंती की शादी 7 दिसम्बर 2022 को महमदियापुर निवासी गौतम से हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन उसकी पुत्री से दस लाख रुपए दहेज की मांग करते थे। पुत्री के मना करने पर उसे प्रताड़ित करते थे। 29 जून को उन्हें सूचना मिली उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की खातिर मार डाला है। पिता की तहरीर आधार पर पुलिस ने पति के अलावा सास, ननद ज्योती, ताऊ दिनेश, ताऊ का पुत्र अवनीश व कुछ अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes