KAIMGANJ NEWS गरीब मजदूर की जमीन पर दबंग भाई का कब्जा ब 50,500 रुपये हड़पने का आरोप

Picsart 26 04 10 07 05 16 210

KAIMGANJ NEWS -प्रशासन से कार्रवाई की गुहार, जानमाल की सुरक्षा की भी मांग
कायमगंज/फर्रुखाबाद
तहसील कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मऊ रसीदाबाद निवासी एक गरीब मजदूर ने अपने ही सगे भाई और उसके बेटों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा नगद रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
*पुश्तैनी जमीन पर टीन डालकर किया कब्जा*
पीड़ित लालाराम पुत्र स्व. मथुरा प्रसाद के अनुसार, बंटवारे में मिली उसकी पुश्तैनी जमीन खाली पड़ी थी। उसी जमीन पर उसने अपने भाई हेतराम के साथ मिलकर टीन डालकर तम्बाकू रखने के लिए स्थान बनाया था।
लेकिन अब आरोप है कि हेतराम और उसके पुत्र विजय, इन्द्रेश व शैलेश ने उक्त जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और टीन हटाने से साफ इंकार कर दिया है।
* नकद उधार लिए रुपए भी नहीं लौटाए*
पीड़ित का कहना है कि उसने होली के अवसर पर चाचा की बरसी के लिए 30,000 रुपये तथा तम्बाकू बिक्री के 20,500 रुपये, कुल 50,500 रुपये, अपने भाई हेतराम को गांव के गवाहों मुज्जन खां व मन्ना के सामने दिए थे।
जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोप है कि हेतराम गाली-गलौज पर उतर आया और मारपीट के लिए आमादा हो गया।
*जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज का आरोप*
लालाराम का आरोप है कि पैसे मांगने पर हेतराम और उसके बेटों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
इतना ही नहीं, जमीन से टीन हटाने की बात कहने पर भी आरोपी पक्ष ने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि “जो करना है कर लो, टीन नहीं हटेगी।”
*गांव में फरियाद ब शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान*
पीड़ित ने बताया कि उसने अपने भाई रामप्रकाश व अन्य ग्रामीणों के माध्यम से भी मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने टालमटोल कर आज तक टीन नहीं हटाई।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उसकी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे हैं।
* लगाई गुहार पर पुलिस ने नहीं किया गौर*
लालाराम ने बताया कि उसने इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय थाने में भी दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
अपने प्रार्थना पत्र में उसने आशंका जताई है कि आरोपी उसके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
*एसपी व डीएम को भेजा प्रार्थना पत्र*
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों हेतराम व उसके पुत्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।साथ ही मामले की एक प्रति जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।
– अब देखना यह होगा कि प्रशासन / पुलिस इस गरीब मजदूर की गुहार पर संज्ञान लेकर उसे कब तक न्याय दिला पाएंगे ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ई-लॉटरी से 13 शराब, कंपोजिट व भांग दुकानों का निष्पक्ष आवंटन, 240 आवेदकों ने दिए थे आवेदन पत्र

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश , जनपद में आबकारी विभाग द्वारा देसी शराब, कंपोजिट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध कब्जे पर बड़ा एक्शन: गंगा किनारे की जमीन से काटी गई फसल, अब होगी खुली नीलामी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद – (द एंड टाइम्स न्यूज ) तहसील क्षेत्र कायमगंज मे गंगा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सड़क विकास को मिलेगी नई गति, बर्ष 2026-27 की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश जनपद में सड़क निर्माण और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पारिवारिक विवाद में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

KAIMGANJ NEWS –पांच भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक, परिजनों में मचा कोहराम कायमगंज में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शक की चिंगारी बनी जानलेवा पंचायत में बवाल के बीच 40 वर्षीय रविंद्र ने निगली सल्फास, हालत नाजुक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। शक, आरोप और पारिवारिक विवाद की आग ने एक बार फिर एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes