Kaimganj news डिप्टी सीएमओ ने प्रसव मामले में बंद कमरे में की कई घंटे जांच

Picsart 23 06 23 20 07 35 437

Kaimganj news -स्टाफ नर्स को दी क्लीन चिट नर्स है लेबर रूम में तैनात
कायमगंज,फर्रुखाबाद 23 जून 2023 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में ंटार्च की रोशनी में प्रसव मामले में करीब डेढ घंटा बंद कमरे में जांच चली। जांच में लेबर रूम में तैनात स्टाफ नर्स को क्लीन चिट दी गई है। जांच अधिकारियों ने मौसम खराब होने की वजह से देर तक लाइट जाने व बैटरा वीक होने की बात बताई है। डिपटी सीएमओ व डीएसओ ने महिला वार्ड के लेबर रूम में भी पहुंच कर जांच की। जांच के बाद पत्रकारों को डिप्टी सीएमओ ने बताया।

शुक्रवार को डीएसओ डा. आरसी माथुर, डिप्टी सीएमओ डा. प्रभात वर्मा अचानक अस्पताल पहुंचे। जहां पहले वह अधीक्षक डा. विपिन कुमार के कक्ष में पहुंचे। जहां बंद कमरे में करीब डेढ घंटे तक टार्च की रोशनी में प्रसव मामले में जांच चली। संबंधित के बयान लिए गए। उसके बाद दोनो अधिकारी महिला वार्ड की तरफ पहुंचे। जहां लेबर रूम देखा। महिला वार्ड में एक प्रसूता के भर्ती होने पर उससे जानकारी ली। वही साफ सफाई व्यवस्था पर नजर डाली। निरीक्षक के बाद डिप्टी सीएमओ ने बताया प्रसूता वाले मामले की जांच करने आए है। सब चीजे देखी गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। उन्होंने बताया यहां बिजली की व्यवस्था तो है। टार्च की रोशनी में प्रसव मामले में उन्होंने कहा डिलेवरी के समय बिजली थी। मौसम खराब था। चार बजे शाम को प्रसव हुआ। बिजली उस समय थी। प्रसव होने के बाद लाइट चली गई। एमओआईसी को पहले ही बताया गया था। जानकारी में स्टाफ नर्स ने बताया है बैटरा वीक था। बिजली ज्यादा देर के लिए चली गई थी। गुरुवार को इसलिए नए बैटरे रखवाए गए है। उन्होंने बताया जो कमियां है उन्हे दूर कराया जाएगा। अस्पताल कैंपस में बने क्वार्टर में प्रसव के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा इसकी भी जांच कराई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा आने वाले समय में जो कमियां अस्पताल में हैं उसे सही कर लिया जाएगा।

सुरक्षा गार्ड कर रहे मरीजों का इलाज अस्पताल का हाल बेहाल
कायमगंज। फर्रुखाबाद 23 जून 2023
अस्पताल में सुरक्षा गार्ड मरीजों का इलाज कर रहे है।
सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाए सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अभी हाल ही में दवाईयों से भरा स्टेªचर गार्ड ले जाते दिखे थे। अब गार्ड मरीजों का इलाज भी करते देखे जा रहे है। वह मरीज की ड्रिप सही कर रहे है। वही अन्य कार्य भी करते है। इसके अलावा अस्पताल में बाहर से ब्लड सैंपल लेने के लिए पैथलांजी से प्राइवेट कर्मचारी आते देखे जा सकते है। इसके अलावा अस्पताल वाहन स्टेड भी बन गया है। शुक्रवार को बाइके लाइन से खड़ी देखी गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes