Kaimganj News: दो थाना प्रभारियों के ट्रांसफर की मांग कर रहे, अधिवक्ताओं का छठे दिन भी रहा आंदोलन जारी

Picsart 23 01 25 15 30 31 357

कायमगंज / फर्रुखाबाद, 25 जनवरी 2023

थाना प्रभारी कंपिल द्वारा 2 अधिवक्ताओं का चालान कर दिया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बार एसोसिएशन कायमगंज ने पुलिस की कार्यवाही को गैर जिम्मेदार बताया था।

Picsart 23 01 25 13 33 52 451

Picsart 23 01 25 14 24 14 803

जिसको लेकर अधिवक्ता मुंसिफ कोर्ट कायमगंज गेट के सामने थानाध्यक्ष कंपिल का पुतला फूंक रहे थे। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज ने वहां पहुंचकर हस्तक्षेप करना शुरू किया। जिससे टकराव की नौबत पैदा हो गई और उसी दिन से अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से विरत रहकर आंदोलन करने लगे।

ये भी पढ़ें:- बाइकों की भिड़ंत में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

Picsart 23 01 23 17 37 24 537

Picsart 23 01 23 18 54 09 857

 

Picsart 23 01 23 17 20 12 472

न्यायालय परिसर में दरी बिछाकर अधिवक्ता हड़ताल पर बैठ गए। अभी 2 दिन पहले कायमगंज बार एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम के बीच वार्ता हुई। लेकिन वार्ता से कोई नतीजा नहीं निकल सका। आज फिर उसी स्थान पर अधिवक्ता दरी बिछाकर बैठे हैं। जहां वे रह -रह कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Farrukhabad news: प्रमोशन प्रक्रिया प्रारंभ ना होने एवं माह दिसंबर का वेतन अब तक न मिलने से शिक्षक आक्रोशित

Picsart 23 01 23 17 22 02 188

इस संबंध में कायमगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीओ श्री आलम से हुई वार्ता के बाद फिलहाल किसी का भी पुतला दहन नहीं किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि वार्ता के अनुसार आज तक पुलिस अधीक्षक के आने का और उनके द्वारा लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद फिर पुतला दहन का कार्य शुरू होगा।

Picsart 23 01 23 17 20 51 204

उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक थाना प्रभारी कंपिल तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। उनके अनुसार यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और गति देते हुए रणनीति के अनुसार प्रदर्शन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन स्थल पर एसोसिएशन अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला ,उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं शफीक खां सचिव, बिलाल गौस खान उपसचिव ,सर्वेश चंद यादव कोषाध्यक्ष ,अनूप कुमार भोजवाल ,आर्येन्द्रसिंह वर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह ,चंदन गुप्ता, परम मिश्रा, आशीष त्रिपाठी ,ओम शिव , धीरज कुमार, रामबरन सिंह तथा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिव शरण अवस्थी, सचिव रमेश चंद यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

Kaimganj News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News, uttar pradesh news,the end times news,fbd news,कायमगंज समाचार,

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes