KAIMGANJ NEWS डेयरी वाहन पलट कर खड्ड में गिरा – चालक बाल – बाल बचा

Picsart 24 05 21 20 27 59 713

Kaimganj news_ज्ञान डेयरी का वाहन तैयार माल लेकर लखनऊ से कायमगंज आ रहा था – रास्ते में हुआ हादसा
कायमगंज /फर्रुखाबाद  आज दिन गुरुवार को ज्ञान डेयरी का वाहन दूध से तैयार किया गया माल लेकर लखनऊ से कायमगंज आ रहा था ।
अचानक असंतुलित होकर वहान फर्रुखाबाद – शमसाबाद मार्ग स्थित नगला नान के पास पलट गया । पलटा खाता हुआ वाहन सड़क के किनारे खड्ड में जोरदार आवाज के साथ जा गिरा । अचानक हुई आवाज सुनकर चौकन्ने हुए लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे ।वहीं कुछ राहगीर भी घटनास्थल पर रुक गए । मौके पर पहुंचे लोग मदद करने का प्रयास करने लगे । इसी बीच वाहन चालक अभिषेक अपनी चालक सीट वाली खिड़की से सकुशल निकालकर बाहर आ गया । चालक ने घटना की जानकारी एजेंसी माल वितरक ( ऐजेंट ) अजमल कादरी को दी। वितरक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया। उसने घटी घटना से कंपनी के अधिकारी को अवगत कराया । चालक अभिषेख ने बताया कि वह रोजाना कंपनी द्वारा तैयार किया गया माल दूध दही पनीर मट्ठा गाड़ी में लोड कर लखनऊ से कायमगंज लाता है । किंतु आज न जाने कैसे अचानक यह घटना घटित हो ही गई । खड्ड में पलट कर वाहन के गिरने से लाखों रुपए के माल का नुकसान हुआ है । कंपनी द्वारा मौके पर भेजी गई क्रेन ने खड्ड में पलटे पड़े वाहन को बाहर निकाला ।

(2)
=
बाइक पिकअप भिडंत में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
कायमगंज।
घटना कायमगंज क्षेत्र के गांव फजलगंज के पास की बताई जा रही है । गांव भटासा निवासी शहजाद मोहम्मद, विनीत व कुलदीप बुधवार की देर शाम किसरौली स्थित आम के बाग में आम तोडकर सभी एक ही मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। फजलगंज के पास अज्ञात पिकअप से वाइक टकरा गई । जिसमें वाइक सवार तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने सभी को सीएचसी कायमगंज लाकर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शहजाद मोहम्मद व विनीत को गंभीर हालत में डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes