Kaimganj news –साइबर क्राइम करने वाले ने ठगे हजारों रुपए ,अज्ञात विकास नाम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Picsart 23 08 19 19 15 17 852 1

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 अगस्त 2023
कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर पट्टी निवासी रागिनी पुत्री संजू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका परिवार बहुत गरीब है। पिता पल्लेदारी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसने बताया कि 16 अगस्त को उसकी मां के फोन पर सवेरे 10:00 बजे (फोन नंबर बताते हुए) इस नंबर से कॉल आई ।फोन करने वाले ने अपना नाम विकास बताते हुए कहा कि मैं लखनऊ से बोल रहा हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना में काम करता हूं। उसने कहा कि तुम्हारे नाम कॉलोनी आवंटित होनी है। जिसके लिए तुम अभी अभी दिए गए फोन नंबर पर फोन पे के द्वारा 4500 रुपए भेजो। इसके तुरंत बाद पीड़िता के भाई ने फोन पे के माध्यम से ₹500 एक बार में और शेष ₹4000 दिए गए नंबर पर फोन पे द्वारा भेज दिए। रागिनी का कहना है कि इसके बाद फिर वही विकास फोन पर कहने लगा कि जीएसटी के ₹7000 और डाल दो। इसके बाद विकास ने एकाउंट नंबर का पासवर्ड बनाने के नाम पर 42 00रु०और मांगे। वह भी दे दिए गए ।फोन पे के माध्यम से ही सारा पेमेंट हुआ। लेकिन पता अज्ञात नाम विकास ने पुन: ₹9000 की मांग की। इस पर उसकी चाल न समझ पाने के कारण मेरे भाई द्वारा 3000रु0 फोन पे के ही माध्यम से भेज दिए गए। शेष 6000 रुपया और लेने के लिए विकास बार-बार फोन कर रहा है। इसके बाद मेरी समझ में आया कि मेरे साथ ठगी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कॉल वाले फोन नंबर का विवरण अंकित करते हुए विकास नाम के अज्ञात पते पर उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। अब देखना यह है कि पुलिस किस तरह विकास नाम के साइबर क्राइम करने वाले ठग को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाएगी। इस संबंध में फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है। इंतजार ही करना होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes