Kampil KAIMGANJ NEWS -वन विभाग की टीम ने पकड़ने का किया प्रयास, नहीं मिली सफलता
-ग्रामीण बोले गंगा के बढ़े जलस्तर से गांव तक आ सकता है मगरमच्छ, फैली दहशत
कपिल। कायमगंज, फर्रुखाबाद।
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के समीप सोतानाला के समीप मगरमच्छ ने गाय को निगल लिया। जबकि पशुपालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण का कहना है गंगा के बढ़े जलस्तर से गांव तक पानी के सहारे मगरमच्छ आ सकता है। इससे ग्रामीणों में दशहत है।
थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी सुनील यादव रविवार शाम गांव के सोता नाला किनारे अपनी गाय चरा रहा था।गाय पानी पीने के लिए सोता नाला के पास गयी। वहा घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। सुनील ने गाय को बचाने का प्रयास किया तो मगरमच्छ ने उस पर भी हमला कर दिया। सुनील ने भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन वह अपनी गाय को नहीं बचा सका। कुछ समय बाद ही मगरमच्छ गाय को निगल गया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह मगरमच्छ नहीं पकड़ सके। वन विभाग की टीम ग्रामीणों से सोमार को मगरमच्छ पकड़ने की बात कह कर चले गए। सोमवार को मगरमच्छ पकड़ने के लिए वन विभाग की कोई टीम गांव में नहीं पहुंची। इस पर गांव बिहारीपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखवीर सिंह राजपूत, हरिराम पाल, रामेश्वर पाल, खुशी राम, इनाम सिंह, वीरेंद्र सिंह, जोगराज, विश्राम, अनिल राजपूत आदि ग्रामीणों ने बताया की गंगा का जलस्तर बढ़ने से सोता नाला मे बाढ़ का पानी गांव के घरो तक पहुंच जायेगा। पानी के साथ मगरमच्छ भी घरो तक पहुंच सकता है। जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct