KAIMGANJ NEWS गौवंश लाद कर ले जा रहे वाहन को गौरक्षा दल व अन्य हिन्दू संगठन वालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Picsart 25 02 15 06 57 36 498

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद

कायमगंज से अचरा जाने वाले सड़क मार्ग पर गौवंश लाद कर जा रहे वाहन की जानकारी मिलते ही गौरक्षा दल तथा कुछ अन्य हिन्दू संगठन के लोग वहां पहुंचे । उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रोके गए वाहन में गौवंश लदा देख पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जे में ले कोतवाली भिजवा दिया । अचरा रोड स्थित गांव झब्बूपुर की पुलिया के पास कुछ ग्रामीण बैठे थे। जहां उनकी नजर पिकअप गाड़ी में ठूंस ठूंस कर भरे गए गौवंश पर पड़ी। ग्रामीणों ने वाहन को रोका और जानकारी की। चालक ने गौवंश को गौशाला में ले जाने की बात बताई । मामले की जानकारी पर विश्व हिन्दू परिषद के राणा मनमोहन सिंह, आकाश सिंह, बजरंग दल के प्रभात कश्यप, गौ रक्षक दल के शिवम श्रीवास्तव, अंकित पाल, रवी श्रीवास्तव आदि मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पर इंस्पेक्टर लाइन आर्डर राजेश सिंह व डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गौवंश लदे वाहन को कब्जे में ले लिया गया। चालक ने पुलिस को बताया गौवंश को गौशाला ले जाया जा रहा है। उसने एक सादा कागज पर पांच गौवंश लिखे दिखाए । लेकिन मौके पर 7 गौवंश लदे मिले। वहीं कागज पर गौशाला का कोई जिक्र नहीं मिला। संदिग्धता पाए जाने पर पुलिस गौवंश लदे वाहन को कोतवाली ले गई। चालक जनपद शाहजहांपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया । इंस्पेक्टर ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र में गौवंश जा रहे थे। इस संबंध में गौशाला के संचालक को बुलाया गया है। सच्चाई का पता लगाने के लिए फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes