KAIMGANJ NEWS बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स द्वारा किए जा रहे मार्ग अतिक्रमण की शिकायत सीएम से

Picsart 24 03 20 21 20 34 620

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 25, जून 2024
समाजवादी पार्टी जिला सचिव राधेश्याम सविता द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र प्रेषित करके बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स द्वारा सड़क मार्गों पर किए जा रहे अतिक्रमण की स्थिति से अवगत कराते हुए जन यातायात सुविधा के लिए समस्या समाधान की मांग की गई है । प्रेषित पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक शहर कस्बा गांव में राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रादेशिक राजमार्गों अथवा ग्रामीण लिंक मार्गों पर अधिकांशतः यह देखने को मिलता है कि किसी की खुद की दुकान होती हैं । या किराए पर लेकर लोग सीमेंट गिट्टी मौरम सप्लायर्स का वोर्ड लगा लेते है । किन्तु उनके पास जगह सिर्फ सीमेंट स्टाक करने की होती है । बाकी का मैटेरियल गिट्टी मौंरम सरिया को दुकान के आगे सड़क किनारे सरकारी जगह फुटपाथ व कुछ भाग सड़क मार्ग का प्रयोग कर डम्प कर देते हैं। आरोप है कि इससे अतिक्रमण तो होता ही है । साथ ही इस सामान को लोड – अनलोड करते समय ट्रक डम्पर ट्रैक्टर आदि वाहन सड़क अवरुद्ध करके घंटों खड़े रहते हैं । जिससे मार्ग तो अवरुद्ध होता ही है । यातायात प्रभावित होने के साथ ही घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है । इतना ही नहीं इससे गंभीर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं । प्रेषित पत्र में कहा गया है कि जिस तरह व्यापारियों दुकानदारों को खाद्य निरीक्षक एवं वाट माप विभाग से लाइसेंस लेना पड़ता है । उसी तरह विल्डिंग मैटेरियल कार्य के लिए पर्याप्त स्थान सहित अन्य मानक तय करते हुए लाइसेंस लेने का नियम बनाकर जन सुविधा के लिए अनावश्यक रूप से किए जा रहे मार्गों के अतिक्रमण पर रोक लगाई जाए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes