कायमगंज/ फर्रुखाबाद 31 दिसंबर 2022
आज वर्ष 2022 विदा होगी ।वही अर्द्ध रात से नया साल 2023 शुरू हो जाएगा। नए साल के आगमन पर पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहते हैं। नए साल का जश्न हर कोई अपने -अपने तरीके से मनाता है । ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जनपद के प्रत्येक कोतवाली तथा थानों में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में आज कोतवाली कायमगंज में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल के निर्देशन में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि नए साल पर डीजे और हुड़दंग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेम भाव तथा भाईचारे के साथ सभी नए साल का स्वागत करें। तथा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए ।आयोजित कमेटी अवसर पर उपस्थित लोगों को तथा कायमगंज क्षेत्र वासियों को नए साल की शुभकामनाओं के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न हो गई। इस अवसर पर व्यापारी नेता सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम, अमित सेठ, प्रदीप सक्सेना सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने नव वर्ष पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए कड़े निर्देश:-
पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा ने स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि नए साल के जश्न पर किसी भी तरह की अव्यवस्था स्वीकार नहीं होगी। दिए गए दिशा निर्देश का पालन अवश्य किया जाना चाहिए। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे निर्धारित समय रात के 12:00 बजे तक स्वीकृत ध्वनि विस्तारण के साथ ही प्रयोग किया जा सकता है। वही किसी भी जगह जश्न वाले स्थान पर लगने वाली वायरिंग को सही से जांच कर लें।
ये भी पढ़ें:-Hardoi News: कुदरत का करिश्मा: महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, देखकर नर्स की निकल गई चीख
जिससे कि कोई करंट के आघात में ना आ सके। साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए कहा -कि होटल ढाबा रेस्टोरेंट्स या किसी भी गेस्ट हाउस के पास वाहनों को ऐसा खड़ा न किया जाए जिससे कि जाम की स्थिति पैदा हो ।साथ ही उन्होंने ऐसे स्थान जहां खासकर महिलाओं का आवागमन अधिक हो उन स्थानों पर कैमरों के साथ एंटी रोमियो टीम की विशेष व्यवस्था करने की भी जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक ने आने जाने वाले हर मार्ग पर कड़ी निगाह रखने । अराजक तत्वों के प्रवेश न करने तथा संदिग्धों की पहचान के साथ ही पूरी तरह सतर्कता वर्तने के भी निर्देश दिए हैं । पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह की खिलवाड़ करने वालों को छूट नहीं दी जा सकती। उन्होंने जनपद वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से बनाए रखने के लिए सहयोग देने की भी अपील की है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Agra News: शिक्षिका को छात्र के पिता से हुआ प्यार,पति से झगड़े के बाद छोड़ा परिवार, पहुंच गई प्रेमी के घर
-
आशा बहू की लेटलतीफी भरी लापरवाही के कारण प्रसूता एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म देने पर हुई मजबूर
-
Kaimganj News: छात्रों ने विविध कार्यक्रम आयोजित कर मनाई जयंती
-
Keshav Prasad Maurya: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb