KAIMGANJ NEWS न्यायालय में घुसकर हंगामा, दरवाजा तोड़ने का प्रयास जैसे आरोप लगा अहलमद ने—अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने हेतु दी तहरीर

Picsart 25 08 29 18 31 04 622

KAIMGANJ NEWS – पुलिस ने तीन ज्ञात तथा पाँच – छः अज्ञात अधिवक्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट की दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद | 21 अप्रैल 2026
तहसील कायमगंज स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अधिवक्ताओं के एक समूह पर न्यायालय कक्ष में घुसकर अभद्रता, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा। मामले में न्यायालय के अहलमद ने कोतवाली कायमगंज में तहरीर देकर संबंधित अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
मुताबिक तहरीर , अहलमद अनुज कुमार पुत्र स्व. महाराम, मूल निवासी ग्राम भोपत नगला सदर तहसील, उस समय न्यायालय एसडीएम कायमगंज में नियमित राजकीय कार्य संपादित कर रहे थे। तहरीर में उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:45 बजे लगभग दस अधिवक्ता, जिनमें सरनेश यादव, इन्द्रेश गंगवार, अवनीश गंगवार उर्फ लालू समेत अन्य शामिल थे, अचानक न्यायालय में आ गए और वहां मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने न्यायालय की महत्वपूर्ण पत्रावलियों को अस्त-व्यस्त कर दिया तथा एक अधिवक्ता ने मुख्य दरवाजे पर लात मारकर उसकी कुंडी तोड़ दी।
अहलमद ने अपनी तहरीर में घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस से मांग की है कि आरोपित अधिवक्ताओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
= तहरीर के आधार पर कोतबाली पुलिस द्वारा तीन ज्ञात वहीं पाँच – छः अज्ञात अधिवक्ताओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है =
*विवाद की पृष्ठभूमि भी आई सामने* उसके अनुसार : – अधिवक्ताओं के आक्रोश के पीछे लंबे समय से चली आ रही समस्याएं भी सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, जनहित से जुड़े मामलों और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले कई महीनों से आंदोलनरत हैं। वे कई बार धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन समस्याओं के समाधान न होने से असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी अधिवक्ता रेवेन्यू बार एसोसिएशन की आम सभा के बाद अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
*प्रशासन पर टिकी निगाहें*
घटना के बाद तहसील परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। यदि आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज होता है, तो इससे अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes