Delhi news हॉर्मुज में बढ़ा युद्ध संकट: अमेरिका की नाकाबंदी, ईरान की चेतावनी — जहाज जब्ती से भड़का टकराव

Picsart 26 04 13 09 52 42 750

Delhi news नई दिल्ली / तेहरान* द एंड टाइम्स न्यूज*
21 अप्रैल 2026 | ॥ अंतरराष्ट्रीय डेस्क॥
ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच जारी तनाव अब गंभीर सैन्य टकराव का रूप ले चुका है। खाड़ी क्षेत्र का सबसे अहम समुद्री मार्ग Strait of Hormuz (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) इस समय वैश्विक संकट का केंद्र बना हुआ है, जहां जहाजों की आवाजाही लगभग ठप पड़ गई है और युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।
* समुद्र में बढ़ी सैन्य गतिविधि, युद्ध और तेज*
फरवरी 2026 से शुरू हुआ संघर्ष अब केवल हवाई या सीमित हमलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समुद्री क्षेत्र में भी सीधा टकराव देखने को मिल रहा है। अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त रणनीति के तहत ईरान पर दबाव बढ़ाया जा रहा है, जबकि ईरान भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
= हॉर्मुज बना ‘खतरनाक जोन’, जहाजों की आवाजाही रुकी =
दुनिया के लगभग 20% तेल परिवहन का रास्ता माने जाने वाले हॉर्मुज जलडमरूमध्य में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।सामान्य दिनों में जहां 100 से अधिक जहाज गुजरते थे, वहीं अब संख्या बेहद कम रह गई है।कई जहाजों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं।
ईरान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है। इससे वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।
* अमेरिका ने ईरानी जहाज किया जब्त, तनाव चरम पर*
हाल ही में अमेरिका ने ईरान के मालवाहक जहाज Touska को हॉर्मुज क्षेत्र में रोककर अपने कब्जे में ले लिया।
आरोप है कि जहाज अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था।
जहाज में कथित रूप से “ड्यूल यूज” (सैन्य और नागरिक दोनों) सामग्री होने की आशंका जताई गई। ईरान ने इस कार्रवाई को “समुद्री डकैती” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
* नाकाबंदी बनाम जवाबी घेराबंदी*
अमेरिका ने ईरान के समुद्री मार्गों पर सख्त नाकाबंदी लागू कर दी है।
इसके जवाब में ईरान ने भी हॉर्मुज में नियंत्रण बढ़ा दिया है। दोनों पक्ष अब आमने-सामने “ब्लॉकेड बनाम काउंटर-ब्लॉकेड” की स्थिति में हैं। फिलहाल शांति वार्ता ठप होन से, युद्धविराम पर संकट स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है ।चल रही कूटनीतिक वार्ताएं लगभग ठप हो गई हैं। युद्धविराम (सीजफायर) टूटने की कगार पर है ।
दोनों पक्षों की ओर से कड़े बयान जारी हो रहे हैं । हालात तेजी से पूर्ण क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
* वैश्विक असर की आशंका*
अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल
समुद्री व्यापार पर खतरा के साथ ही
भारतीय सहित कई देशों के जहाजों की सुरक्षा पर सवालों के घेरे में आती जा रही है । कुल मिलाकर यह स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है कि : -हॉर्मुज क्षेत्र में बढ़ता तनाव अब केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा संकट का रूप ले सकता है। यदि स्थिति जल्द नहीं संभली, तो इसके दूरगामी परिणाम पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान ” द एंड टाइम्स न्यूज”

 

 

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बिना सुने नहीं कर सकते बाहर!’: शिक्षिका के निलंबन पर हाईकोर्ट का हंटर, DIOS की मनमानी पर ब्रेक

Farrukhabd news प्रधानाचार्य डॉ. विश्वमोहिनी पांडेय के निलंबन और अनुमोदन आदेश पर तत्काल रोक ​दो[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news ढाईघाट में अवैध खनन का खेल बेनकाब! खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां धर दबोचीं

Shamshabad news शमसाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट क्षेत्र में कथित अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद पर मंडराया कुदरत का कहर: अगले 5 दिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Farrukhabd news-प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन, ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ ऐप डाउनलोड करने की हिदायत;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राधे-राधे’ के जयकारों से थर्राया कायमगंज: सांझी मेले में राधा रानी के अलौकिक रूप पर फिदा हुए शहरवासी, डीजे की थाप पर आधी रात तक झूमी टोली

KAIMGANJ NEWS पितृपक्ष के 10वें दिन गंगा दरवाजा कमेटी ने रचा इतिहास, नयनाभिराम झांकियों ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर उतरी ‘आधी आबादी’: फर्राटा भरने वालों को दिया सुरक्षा का पाठ, गूंजे जिंदगी बचाने के नारे

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में एलवाई डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने संभाला मोर्चा, ट्रांसपोर्ट चौराहे तक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सिस्टम को अल्टीमेटम: ‘खैरात नहीं, हक चाहिए’—कायमगंज में आशाओं की बगावत से हिला स्वास्थ्य महकमा

KAIMGANJ NEWS –छठे दिन फूटा सब्र का बांध: ‘रात-बिरात हम दौड़ें और सरकार हमें चिल्लर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, भव्य शोभायात्रा ने बांधा भक्तिरस का समां

Shamshabad news–ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु, छतों से हुई पुष्पवर्षा; गणेश पूजन के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news शिकायत ने खोली सर्वे की पोल! जलमग्न खेतों में पहुंचा राजस्व अमला, 22 बीघा धान की फसल तबाही की भेंट

Shamshabad newsशमसाबाद/फर्रुखाबाद, 6 अक्टूबर। विनाशकारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes