KAIMGANJ NEWS -ग्रामीणों ने कहा कि यह स्थान पिछले लंबे समय से शमशान भूमि के रूप में किया जाता रहा है प्रयोग , किंतु पुलिस ने कोर्ट आदेश का हवाला दे करा दिया शांत
कायमगंज /फर्रुखाबाद
प्रकरण कायमगंज से अचरा जाने वाले मार्ग पर स्थित गांव सत्तारनगर के पास का है । यहां कल ही न्यायालय आदेश पर अधिकारियों तथा पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद भी कब्जा दिला दिया गया था । इस स्थल पर निहास भरने के लिए जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था । खुदाई करते समय जेसीबी मशीन की फाल में उलझ कर पहले कभी दफनाए एक बच्चे के मृत शरीर का अवशेष बाहर निकल आया । यह बात क्षेत्र में तेजी से फैल गई ।

बस क्या था कि गांव सत्तारनगर सहित पड़ोसी गांव ग्रामों के लोग वहां जमा हो गए । उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पहले ही बताया था कि यह जगह मरघट के रूप में विगत कई वर्षों से उपयोग में लाई जाती रही है । ग्रामीणों का यह भी कहना था कि कोर्ट आदेश पर कब्जा भी गलत नाप जोख करके दिलाया जा रहा है ।क्योंकि जिसके नाम से कब्जा दिलाया जा रहा है उन संतोष दिवाकर की जगह इस शमशान भूमि से पिछले भाग बाली है । लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई । अब मृत बच्चे के शरीर के अवशेष भाग निकलने से जगह शमशान भूमि की होना भी साबित हो रहा है ।
कायमगंज-अचरा मार्ग स्थित सत्तानगर गांव के पास मंगलवार को 29 डिसमिल भूमि पर कोर्ट के आदेश के तहत कब्जा दिलाया गया था। इस दौरान विरोध के बावजूद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चिन्हांकन कर नींव खुदाई कराई गई थी। ग्रामीणों ने इस भूमि को शमशान घाट बताते हुए विरोध जताया और मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन होने का दावा किया। बुधवार सुबह इस विवाद में नया मोड़ तब आ गया, जब खुदाई की गई जगह से एक शिशु का अवशेष मिलने की खबर से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया । कुछ ही देर में गांव इनायतनगर, झब्बूपुर, लटूरनगर, पितौरा, सुभानपुर गांवऔर सत्तानगर समेत कई गांवों के लोग मौके पर जमा गए। ग्रामीणों का कहना था कि यह स्थान वर्षों से मरघट के रूप में उपयोग होता रहा है और यहां बच्चों के शव दफनाकर अंतिम संस्कार किया जाता रहा है । इस सनसनी खेज प्रकरण की जानकारी मिलते ही नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के पर हो रही है । यदि किसी को आपत्ति है तो वह सक्षम न्यायालय में वाद दायर कर सकता है । उस पर जैसा न्यायालय से आदेश दिया जाए, उसका पालन कराया जायेगा । फिलहाल कब्जा कार्यवाही नहीं रोकी जा सकती । मिले शरीर के अवशेष वाले शिशु के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार और मझोला ग्राम प्रधान के पुत्र अभिषेक शाक्य ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया । लेकिन कुछ लोग अड़े रहे। इस बीच, मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि कोर्ट के आदेश में कोई दखल देगा तो कार्रवाई की जाएगी। काफी देर तक ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामला शांत होने पर मिले मृत शिशु के शरीर के अवशेष को दूसरी जगह दफना दिया गया। आज फिर पुलिस बल की मौजूदगी में भले ही मामला शांत करा दिया गया । किन्तु फिर भी ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दे रहा था ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct