कारपेंटर को चाकुओं से गोदकर किया लहूलुहान- हालत गंभीर

Picsart 23 01 08 23 04 41 367

ब्रेकिंग न्यूज़:-
कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 जनवरी 20 23
बेखौफ दबंग हमलावरों ने 35 वर्षीय कारपेंटर पर चाकुओं से हमला करते हुए उसे मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसके दोस्त ने भर्ती कराया।
नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी आसिफ(35) पुत्र मोहम्मद शफी आज अपने दोस्त राज अली पुत्र पतनअली से मिलने मोहल्ला झील पर गया हुआ था। बताया गया है कि जब वह लौट कर वापस घर आ रहा था। तभी मोहल्ले में ही मोहल्ले के ही निवासी विशाल पुत्र विजय तथा उनके परिजनों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।

Picsart 23 01 08 22 52 36 870

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मरणासन्न अवस्था में हमलावर छोड़कर मौके से भाग गए। जैसे तैसे घायल उठकर अपने दोस्त राज अली के पास पहुंचा। जिसे देखकर उनके भी हाथ पैर फूल गए और उसे आनन-फानन में बाइक पर बैठा कर कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। वही उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। बताया गया है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही आसिफ की किसी बात को लेकर विशाल से कहासुनी हो गई थी। जिसकी खुन्नस में शायद आज युवक पर हमला किया गया। घटना के बाद पत्नी आसमा तथा मां का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने प्राथमिक उपचार देकर युवक को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी करने का प्रयास करते हुए जांच शुरू कर दी है। मरणासन्न हालत में पहुंच चुका घायल कारपेंटर काफी करीब है। उसके पिता काफी पहले तांगा चलाकर भरण पोषण करते थे। तांगा बंद होने के बाद अब वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes