Kaimganj news गले बिजली पोल पर डाली जा रही बंच केबल

Picsart 23 06 26 06 19 39 642

Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 26 जून 2023
पुलगालिब तिराहे से नईबस्ती रोड तक बंच केबल डालने का कार्य चल रहा है लेकिन काफी पोल झुके व गल चुके है। यहां वर्षो से पुरानी जर्जर बंच केबल पड़ी है। लोगो का कहना है पहले बिजली के पोल मजबूत किए जाए।इस के बाद ही नई बंच केबिल डाली जाए।
नगर में काफी वर्ष पहले बिछाई गई बंच केबल पूरी तरह अब जर्जर हो चुकी है जिसके चलते लोकल फाल्ट, हाई व लोड वोल्टेज से सभी का बुरा हाल है। कई जगह बंच केबल जल चुकी है। गुणवत्ता पूर्ण केबल न होने से आए दिन बंच केबल फुंक चुकी है। इसको लेकर बिजली विभाग के लाइनमैन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगातार फाल्ट से शिकायते इतनी है कि उन्हे संभालने के लिए सुबह से शाम हो जाती है लेकिन अब बंच केबल को बदलने का कार्य शुरू हो गया। नगर पुलगालिब तिराहे से अंदर तहसील रोड होते हुए नईबस्ती की तरफ बंच केबल डालने का कार्य शुरू हो गया। इससे वहां की आपूर्ति बाधित है। लोगो को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को जामा मस्जिद से नईबस्ती की तरफ बंच केबल डालने का कार्य चलता रहा। अब सवाल है बंच केवल तो पड़ रही है लेकिन जिस पोल पर केबल पड़ रही है वह काफी पोल गल चुके है या फिर झुके हुए है। ऐसे में किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगो का कहना है कि पहले पोल को नीचे से मजबूत किया जाए। उसके बाद बंच केबल डाली जाए लेकिन ऐसा नहीं है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes