कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 जनवरी 20 23
शासन जन सामान्य को निशुल्क एवं अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शायद हर स्तर पर प्रयत्नशील होने की बात कहते हुए सारी सुविधाएं मरीजों को देने के लिए अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश देता है ।लेकिन
कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस समय स्थिति बद से बदतर दिखाई दे रही है । इतना ही नहीं, कड़ाके की सर्दी से लोगों को बचाव के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरा वस्त्रों के साथ ही अलाव जलाने का भी प्रबंध करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। उनका कहना है कि इस भीषण सर्दी की चपेट में आकर प्रदेश में कोई घटना घटित नहीं होनी चाहिए। हर नागरिक सुरक्षित रहे ,सर्दी से बचें। लेकिन सरकारी अस्पताल कायमगंज का जो हाल जिम्मेदारों की लापरवाही और उदासीनता की वजह से हो रहा है। उसकी दु:खद दास्तां देखने से ऐसा लगता है कि मानो मुख्यमंत्री के निर्देश यहां के जिम्मेदारों के लिए कोई मायने ही नहीं रखते । इस अस्पताल के आपात कक्ष में जहां परेशान मरीज को भर्ती किया जाता है । इस भाग की दशा बिल्कुल बेहाल है। मुख्य दरवाजा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है, दरवाजों तथा खिड़कियों पर लगे शीशे टूट कर बिखर गए हैं। इस कक्ष की विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह अस्त व्यस्त है। शीतलहर में चलने वाली बेहद ठंडी हवाएं तथा कोहरा सीधे आपात कक्ष के अंदर घुसता है । जिसके प्रकोप में आकर भर्ती मरीज साथ आए तीमारदार यहां तक की इस कक्ष में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी तक कपकपाते रहते हैं । इस भीषण सर्दी से भरे रात और दिन मरीजों को ढिढुर कर ही बिताने पड़ रहे हैं। ऐसे में जो मरीज मर्ज का इलाज कराने की उम्मीद से यहां आता है। उसका सर्दी लगने से हाल और खराब हो रहा है। चौपट व्यवस्था के संबंध में यहां के अस्पताल अधीक्षक से फोन पर संपर्क कर समस्या के संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया गया । लेकिन साहब ने फोन उठाना ही मुनासिब नहीं समझा ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May