KAIMGANJ NEWS पेड़ की डाल पर दुपट्टे के फंदे में फांसी पर झूलते मिले दो युवतियों के शव

Picsart 24 08 27 11 57 46 874

KAIMGANJ NEWS-घटना की परिस्थितियां संदिग्ध – किंतु परिजन जता रहे हत्या की आशंका

– सनसनी खेज घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कायमगंज /फर्रुखाबाद27 अगस्त2024
दो युवतियों के शव पेड़ की डाल पर दुपट्टे के फंदे में एक साथ फांसी पर झूलते हुए मिले ।घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई ।

परिवार में कोहराम मच गया । सूचना पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे । उन्होंने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश। वहीं फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने लिए – घटना का खुलासा करने के लिए एसओ जी टीम को भी लगाया गया है ।
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भगौतीपुर की है । यहां के निवासी रामवीर की 18 वर्षीय बेटी बबली तथा इसी गांव के निवासी पप्पू की 16 वर्षीय पुत्री शशी आपस में सहेली थी ।

Picsart 24 08 27 11 55 51 269
दोनों के बीच काफी मित्रता थी । बताया जा रहा है कि बीती रात गांव के मंदिर पर हो रहे जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने दोनों घर से साथ-साथ निकली थी । ग्रामीणों के अनुसार रात के लगभग 9 /10 बजे तक इन्हें मंदिर पर देखा गया । रात लगभग 1:00 बजे तक जब घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने समझा कि दोनों युवतियां गांव में ही रह रही अपनी बुआ के घर चली गई होंगी । इनकी बुआ की लड़की दिल्ली से रक्षाबंधन पर घर आई हुई थी । समझा गया कि उसी से मिलने गई होंगी । घर वालों ने वहां भी जाकर पता किया । किन्तु वे दोनों युवतियां यहां नहीं मिली । इसके बाद घर वालों ने गांव में अन्य संभावित स्थानों पर खोज बीन की, कहीं पता नहीं चला । घर वाले काफी परेशान हो रहे थे । इसी बीच गांव का कोई व्यक्ति तड़के सबेरे शौच क्रिया के लिए गया । वह गांव से दक्षिण ओर कायमगंज के रमेश लाला के आम के बाग में पहुंचा था । उसकी निगाह आम के पेड़ पर दुप्पटे के फंदे से एक साथ फांसी पर झूलती दोनों युवतियों की तरफ गई । यह देखते ही वह घवराया हुआ दौड़ता गांव पहुंचा । जहां उसने जानकारी दी । मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की । इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई । डायल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को नीचे उतरवाया । तथा सूचना कोतवाली सहित उच्च अधिकारियों को दी गई । सूचना मिलते ही सीओ जयसिंह परिहार -एसएचओ रामवतार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का पता लगाने का प्रयास करते हुए – दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इनसैट : –
कायमगंज –
संदिग्ध दोहरे युवतियों के मौत कांड में मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस युवती बवली के भाई विपिन एवं नन्हें तथा उसकी दिल्ली से गांव आई संबंधी युवती को पूछतांछ के लिए कोतवाली बुला ले गई है ।
इनसैट : –
परिस्थिति संदिग्ध – परिजन जता रहे हत्या की आशंका
कायमगंज –
क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में फांसी पर लटके मिले दोनों युवतियों के शव मिलने पर परेशान मृतक युवतियों के परिजन अपनी बेटियों की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगा रहे थे ।
किन्तु मौके पर एक युवती की दोनों चप्पलें उसी पेड के पास उतरीं रखीं थीं । जबकि दूसरी युवती के पैर में एक चप्पल पहनी हुई थी और दूसरी चप्पल वहीं पड़ी थी । मृतकों के कपड़े भी अस्त व्यस्त नहीं थे । साथ ही सरसरी तौर पर देखने में दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान भी दिखाई नहीं पड़ रहे थे । मोबाइल जो उनके पास था वह उसी पेड के तने वाली शाख पर रखा हुआ मिला । वहीं घटना स्थल के पास किसी तरह के घसीटन के निशान भी नजर नहीं आ रहे थे । जैसी अन्य परिस्थितियां मामले की संदिग्ध हालात के संकेत दे रही हैं । पुलिस इस दोहरे कांड की जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है । शायद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ पता चल सके ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes