Kaimganj news -आयोजित बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन कर , बाजार में बेचे जा रहे नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जल्द से जल्द बड़े पैमाने पर छापामारी करते हुए सैंपलिंग करने की मांग की गई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2023
आज भारतीय किसान यूनियन( भानू ) गुट की पंचायत वीरेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान (कंपिल रोड) कायमगंज में हुई। पंचायत में वीरेंद्र कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष कायमगंज व अनूप गुप्ता को नगर महासचिव नियुक्त करते हुए 11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई । आज की प्रथम पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बड़ी मात्रा में बढ़ गई है।वहीं विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी कर्मचारी बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं करना चाहते ।जिससे किसानों के काम नहीं हो रहे हैं । बाढ़ राहत,घर गिरी व फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। वहीं जनपद में बाढ़ से गंगा नदी व राम गंगा क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई।जिसका पुर्ननिर्माण नहीं कराया गया। बाढ़ के बाद बीमारियां बुखार,मलेरिया, टाइफाइड,उल्टी,दस्त,खुजली के मरीज बढ़ रहे हैं। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में सही इलाज नहीं मिल रहा है। लोग परेशान हैं । डेरी प्रोडक्ट दूध मानक के अनुसार नहीं है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैंपल न भरने के 5 ,000 रु0रिश्वत वसूल कर रहे हैं। ₹100 के लाइसेंस के लिए ₹5000 सुविधा शुल्क दुकानदार देने को विवश हो रहे हैं।आगामी समय त्योहारों का है।इन खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अवैध वसूली पर अंकुश लगाया जाए। यदि अंकुश नहीं लगाया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन भानू सड़कों पर उतरकर भ्रष्ट अधिकारियों का घेराव करेगी। अरहर दाल नकली बिक रही है । जो अरहर की दाल की तरह स्वाद में नहीं है । जांच कराई जाए । त्योहारों के सीजन में मिलावटी बेसन ब्रांडेड बिक रहे हैं।जहरीली अरहर दाल देखने में अरहर की तरह है। कस्बा कायमगंज में बाजार बंदी रविवार को नहीं हो रही है । संबंधित अधिकारी कर्मचारी को दंडित किया जाए। रविवार बंदी कराई जाए । उपरोक्त वर्णित मांगों पर जिला अधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई ।
किसान पंचायत में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, अनूप गुप्ता नगर महासचिव,प्रताप सिंह गंगवार जिला संगठन सचिव, महिपाल सिंह राजपूत तहसील अध्यक्ष, विनीत कुमार सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी,राजू कौशल, राहुल गुप्ता,अनुज सक्सेना,सुनील कुमार,सूरज पाल,प्रशांत गुप्ता आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb