Kaimganj news –सजे धजे पंडाल में विराजे भगवान गणेश के विग्रह विसर्जन के लिए निकल गई भव्य शोभायात्रा

Picsart 23 09 24 18 02 35 928

Kaimganj news -शोभायात्रा में शामिल भक्त श्रद्धा भाव के साथ भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे जगह-जगह उतारी गई शोभा यात्रा की आरती , वही भंडारे में ग्रहण किया भक्तों ने प्रसाद
कायमगंज /फर्रुखाबाद 24 सितंबर 2023
मोहल्ला सधवाडा स्थित मां भगवती फूलवती देवी मंदिर तथा नगर के लोहाई रोड गली में सजे धजे पंडाल में गणपति बप्पा का विग्रह विराजमान था | जहां पूरे समय भक्तगण पूजा अर्चना आरती तथा प्रसाद वितरण कर भगवान गणेश की आराधना करते रहे । आज इन दोनों पांडालों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर विग्रह विसर्जन हेतु भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । एक सजे धजे रथ पर गणपति बप्पा का विग्रह विराजमान कर भक्तों का बड़ा समूह भजन कीर्तन आरती करते हुए इसमें शामिल हुआ । पिछले दिन पंडालों में ही भंडारे का आयोजन किया गया था । जहां पर आए हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया । आज निकाली गई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी । शोभा यात्रा के साथ महिला पुरुष तथा बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल रहे । पूरे मार्ग भर वाद्य यंत्रों की धुनों पर हो रहे भजनों से पूरा वातावरण गणेश भक्ति मय बन चुका था । शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तगण गणपति बप्पा का उद्घोष करते हुए उत्साह तथा श्रद्धा भाव से चले जा रहे थे । यहां से चली शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद सीधे मां पतित पावनी गंगा के पावन तट पर जाकर सपन्न हो गई । जहां धार्मिक रस्मों रिवाज के बीच प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया । इस अवसर पर फूलमती मंदिर कमेटी अध्यक्ष सनी गुप्ता , महामंत्री सुनील अग्रवाल’ मुकेश वर्मा उर्फ बुलाकी , राजेश वर्मा उर्फ टोनी , मुकेश दुबे , राजेश अग्निहोत्री , विवेक शर्मा, गौरव वर्मा , अजय अग्रवाल , जानी सक्सेना , भानु मिश्रा ,मुन्ना वर्मा तथा मोनू एवं लोहाई कमेटी अध्यक्ष महेंद्र , सनी सेठ ,अमित सेठ , रितेश सेठ , संजय गुप्ता , राजीव सेठ , सुनील सेठ , अमित पालीवाल , संजीव सेठ , विनीत मिताली पायल अभिषेक गुप्ता आलोक . प्रिंस , बबलू , समर्थ तथा विभव आदि कमेटी पदाधिकारी शामिल रहे । शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज जेपी पाल , कस्बा चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे
इनसेट: –
गणेश महोत्सव अवसर पर अभी भी नगर में 30 स्थानों पर भव्य पंडालों में विराजमान हैं गौरी पुत्रगणेश
कायमगंज – 24 सितंबर
गणेश महोत्सव की विशेष पूजा अर्चना अवसर पर नगर में अनेकों स्थानों पर गणपति बप्पा का विग्रह स्थापित किया गया था । इनमें से आज कुछ प्रतिमाओं का शोभा यात्रा निकालकर गंगा तट पर विसर्जन कर दिया गया । वहीं अब तक लगभग 30 स्थानों पर और विराजमान हैं गौरी पुत्र गणेश के विग्रह । इनमें से मुख्य रूप से मोहल्ला कूंचा स्थित दुर्गा मंदिर तथा यही लगी एक चक्की के पास , मोहल्ला गंगा दरवाजा ,गल्ला मंडी , मोहल्ला छप्पट्टी , पटवनगली , पृथ्वी दरवाजा , नोनियमगंज , चिलाका , प्रेम नगर , घसिया चिलौली , मोहल्ला गढ़ी आदि स्थानों पर पंडालों में विराजमान गणेश प्रतिमाओं की आरती उतारी जा रही है । वहीं हवन तथा भजन पूजन के साथ भक्तगण भक्ति भावना में तल्लीन दिखाई दे रहे हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes