KAIMGANJ NEWS -महिलाओं ने संभाली रसोई, बाजारों में रही रौनक, खरीददारों की भीड़
कायमगंज, फर्रुखाबाद
बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंगों की दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ देखने को मिली। खासतौर पर बच्चे पिचकारी और रंग-गुलाल खरीदने के लिए उत्साहित नजर आए। बुधवार को होली त्यौहार को लेकर बाजार में स्थित रंग-गुलाल की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान बच्चों के लिए पिचकारियों में त्रिशूल, तलवार, बड़ा टैंक, म्यूजिक गन और बीजेपी पंप की खास मांग रही।

बच्चे इन आकर्षक पिचकारियों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे थे और जमकर खरीदारी कर रहे थे। होली पर्व को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है। महिलाएं गुजिया बनाने में जुटी हैं, जबकि पापड़, मठरी और अन्य खाने-पीने की चीजें पहले ही तैयार कर ली गई हैं। कायमगंज नगर में 33 और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 200 स्थानों पर होलिका दहन के स्थान निर्धारित हैं। वहीं कंपिल में 147, शमशाबाद में 175 और नवाबगंज में 186 स्थानों पर होलिका दहन के स्थान चिन्हित है। जहां होलिका दहन हुआ। नगर के श्यामागेट पर सबसे बड़ी होली रखी गई है, जहां कई मोहल्लों के लोग आखत डालते हैं। बुधवार को एक्सईएन शिवशंकर बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ श्यामागेट पहुंचे और वहां के बिजली तारों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां आसपास के बिजली तारों की सप्लाई होली के दौरान काट दी जाती है। इस क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। होली के त्योहार को लेकर बाजार में उमंग और उल्लास का माहौल छाया हुआ है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug