राहुल गांधी की संसद सदस्यता भाजपा ने कराई समाप्त – सलमान खुर्शीद

Picsart 23 04 09 18 46 00 966
kaimganj news

– देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसी भीषण समस्याएं भाजपा की ही देन है, अब हम सबको मिलजुल कर ही यह लड़ाई लड़नी होगी
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 9 अप्रैल 2023
देशवासी भीषण महंगाई, चरम सीमा की ओर बढ़ रही बेरोजगारी से बेरोजगार हो रहे युवा आए दिन अलग – अलग तरीके से हो रहे घोटाले भाजपा सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कराने के पीछे भी भारतीय जनता पार्टी के लोगों की ही एक सोची-समझी चाल है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए अब हम सभी देशवासियों को पूरी तत्परता के साथ मिलजुल कर संघर्ष करना होगा । तभी इन सब चीजों से छुटकारा मिलेगा। यह बात आज पूर्व विदेश मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने अपने पैतृक आवास पितोैरा कायमगंज पर प्रेस वार्ता के समय कही। पूर्व विदेश मंत्री आज यहां जय भारत सत्याग्रह अभियान एवं नगरीय निकाय तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए आयोजित एक बैठक में सम्मिलित होने आए थे। बैठक उनके पैतृक आवास पर संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तौकीर खान, योगेश तिवारी, शिवम तिवारी, प्रकाश प्रधान प्रदेश महासचिव के अलावा पूर्व विदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद ने अपने- अपने विचार रखते हुए आगामी 2024 के चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से गहन विचार-विमर्श करके उनके विचार जाने तथा गहन मंत्रणा के साथ ही पूर्व विदेश मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा । पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि इस वक्त देश में महंगाई भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी वास्तव में मुद्दा थे। जिन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में उठाकर भाजपा सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर कर रहे थे। अडानी जैसे पूंजीपतियों के मामले भी राहुल गांधी विशेष रुप से संसद में उठाकर सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करने का प्रयास करते हुए इस सारे प्रकरण का खुलासा देशवासियों के सामने सही ढंग से करने का प्रयास करते हुए जेसीपी की मांग कर रहे थे। जिससे भाजपा जन काफी परेशान हो रहे थे। इसलिए उन्होंने इन सब चीजों से देशवासियों का ध्यान हटाने के लिए एक सोची-समझी चाल के तहद राहुल गांधी की संसद सदस्यता ही समाप्त कराने का कुचक्र पूरा कर डाला। पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि फिर भी हमें न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। मामला जल्द ही एक न एक दिन सबके सामने खुल जाएगा और इसके बाद भाजपा की करनी से देशवासी अच्छी तरह परिचित भी होंगे और राहुल गांधी का बाल बांका नहीं होगा। इसके लिए वक्त का तकाजा है कि हम सभी देशवासियों को एक साथ आकर जनतांत्रिक रूप से लड़ाई लड़नी होगी । आयोजित बैठक अवसर अनिल मिश्रा, प्रमोद जैन, अंकुर मिश्रा ,बसीमुजमा खान, शकुंतला देवी, उषा दुबे, अर्चना राठौर, मृत्युंजय शर्मा ,अनुपम तिवारी ,अर्जुन सिंह, संदेश राजपूत, द्रवित जैन, राखी जैन, आफताब खान, उजैर खान, फरीद चुगताई राजेंद्र नारायण मिश्रा, प्रशांत गुप्ता अमन जैन, पुन्नी शुक्ला, संतोष गुप्ता, डालचंद कठेरिया आदि पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य गण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes