KAIMGANJ NEWS – दुःखद घटना से परिवार में छाया मातम- मौत के दुख से पत्नी व बहिन सहित सभी हो रहे बेहाल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दुर्घटना चंदुइया -अचरा रोड पर नाला बघारपुल के पास हुई । जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल जिंदगी – मौत के बीच अस्पताल में उपचाराधीन है ।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गठवाया निवासी शिवम अपने साथी नवाबगंज क्षेत्र के गांव बसईखेड़ा निवासी विजय पाल सिंह यादव के साथ बाइक से कायमगंज आया था। वापस जाते समय बघार नाला के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें बाइक सवार दोनो गंभीर घायल हो गए और दूर जा गिरे। टक्कर से विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद शिवम को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। विजय की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक विजय के दो पुत्रियां 7 वर्षीय रौनक, 5 वर्षीय रानवी व एक तीन वर्ष का पुत्र गोबिंद है। मौत के सदमें में बेहाल हो रही मृतक की पत्नी रोशनी, तथा बहिन ईश्वरदेवी, नारायन देवी आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। अपने स्वजन के खोने के गम में परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं । जबकि उनके रिश्तेदार तथा पडोसी एवं गांव वाले सभी उन्हें समझाबुझा कर तसल्ली बंधाने की कोशिश कर रहे हैं ।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb