कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 मार्च 2023
भारतीय कृषक एसोसिएशन की बैठक संगठन पदाधिकारी प्रताप सिंह गंगवार के आवास गांव झब्बूपुर में आयोजित हुई। जिसमें किसान नेताओं ने कहा कि गेहूं चावल आटा दालें महंगी है। ऊपर से सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी। जिसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। वही किसान नेताओं ने तीन कृषि बिल वापस ले लिए लेकिन खिसयाहट में टैक्स बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है। तो फिर ऐसे में फ्री राशन देने से भी भला क्या लाभ है। उन्होंने खाद्य वस्तुओं में हो रही भयंकर मिलावट पर खाद्य विभाग द्वारा नियंत्रण न कर पाने ,खुलेआम हो रही घटतौली से उपभोक्ताओं का शोषण करने की रोकथाम के साथ ही इसके जिम्मेदार थोक विक्रेताओं के यहां छापामारी करने की मांग करते हुए कहा कि रासायनिक रंग बाजार में बिक रहे हैं। जो विशेष रूप से हानिकारक है। त्योहार के सीजन पर रंगीन कचरी थोक विक्रेताओं द्वारा बाजार में बेचे जाने पर आपत्ति करते हुए ऐसे विक्रेताओं को चिन्हित कर कार्यवाही करने की मांग की। बैठक में कहा गया कि सरकारी अस्पतालों में खांसी जुकाम दस्त खुजली की दवाइयां तक नहीं है। मरीज परेशान हैं, दवाइयां उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने गंगा कटरी स्थित गांव पचरोली महादेवपुर, गंडुआ के सामने किसानों तथा सरकारी जमीन पर भू- माफियाओं द्वारा कब्जा कर फसलें उगाई गई हैं। एसडीएम कायमगंज को चाहिए कि वे तत्काल ऐसे भू -माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही कर खेतों में खड़ी फसलों को सरकारी अभिरक्षा में ले लें। इसी के साथ बैठक में कहा गया कि भ्रष्टाचार हावी होने के कारण बगैर सुविधा शुल्क लिए कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसानों का काम कायमगंज तहसील में नहीं कर रहा है। जिससे जन सामान्य परेशान है। इस तरह व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जानी चाहिए। बैठक में मुन्ना लाल सक्सेना ,प्रताप सिंह गंगवार,, रागिव हुसैन खान, रामवीर जाटव ,विजय सिंह शाक्य ,श्याम सिंह यादव आदि संगठन पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct