Kaimganj news – चिकित्सकों तथा स्टाफ की कमी के कारण नियमित डॉक्टर तथा फार्मासिस्ट व कर्मचारियों को 24 से 48 घंटों तक करना पड़ रहा है ,लगातार काम-
कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 मई 2023
कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब सफेद हाथी साबित हो रहा है। आए दिन यहां के डॉक्टर एवं कर्मचारियों को किसी ना किसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही मामला बीते दिवस शाम होने के बाद देखने को मिला ।जब रात के अंधेरे में इमरजेंसी में मोबाइल की रोशनी दिखा कर चिकित्सक मरीजों का इलाज करते नजर आए। बताया गया कि बीते दिवस से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाइन पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। जिसकी वजह से बिजली ना आने के कारण डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट मोबाइल की रोशनी में बैठकर मरीजों को देखते नजर आए। इसके अलावा फार्मासिस्ट की भारी कमी के चलते दो ही फार्मासिस्ट लगातार 24 घंटे की ड्यूटी करते देखे जा रहे हैं। वही कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिलवक्त एक ही डॉक्टर के हवाले चल रहा है। यहां डॉ विपिन सिंह को भी 24 से 48 घंटे तक लगातार ड्यूटी करना पड़ रही है। जिसके चलते यहां आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि चिकित्सा अधीक्षक के अलावा डॉ विपिन सिंह ही सरकारी डॉक्टर है। इसके बाद डॉक्टर नदीम इकबाल तथा एक और चिकित्सक संविदा पर हैं। जो अपनी निर्धारित ड्यूटी के समय ही मरीजों को देखते हैं। इसके बाद वह घर चले जाते हैं। कहीं ऐसा ना हो क्षमता से अधिक काम के दबाव और लगातार जागने से जिसे 24 से 48 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ रही है । वह डॉक्टर और फार्मासिस्ट मानसिक रोगी होने की स्थिति में तो नहीं पहुंच जाएंगे या फिर इस तरह का कोई असर होने लगा हो। जिसके चलते किसी ना किसी मरीज के साथ उलझन देखने को मिलती है। तमाम खामियों के बाद भी ना तो किसी प्रशासनिक अधिकारी और ना ही शासन में बैठे स्वास्थ्य मंत्री का इस ओर ध्यान है। बताते चलें कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरुआत से ही लगभग 700 से 800 ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी रोज के लगभग 20 से 25 मरीज यहां आकर भर्ती होते हैं। स्टाफ की कमी के चलते तमाम दिक्कतों का सामना यहां आने वाले मरीजों को करना पड़ता है। बारहाल नाम न छापने की शर्त पर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया की बीते दिवस से बिजली की व्यवस्था अस्पताल में पूरी तरह चौपट हो गई थी। आज दिन के लगभग 11:20 पर बिजली आई तब कहीं जाकर राहत की सांस ली गई। जैसी परिस्थिति में अब क्या कहा जा सकता है। सिवाय इसके कि अव्यवस्थाओं तथा उपेक्षा का दंश झेल रहा यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्या वास्तव में सफेद हाथी साबित हो रहा है अथवा नहीं? इस पर आप भी विचार कर सकते हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct