KAIMGANJ NEWS युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी व पडोसी युवक को मिले साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर किया चालान

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
अभी बीते पिछले दिन ही कोतवाली क्षेत्र में कस्बा से सटे गांव घसिया चिलौली में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद घर पर ही उसका शव पड़ा मिला था। इस प्रकरण में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई थी जब मृतक के पिता ने अपने बेटे की मौत के लिए बेटे की ही पत्नी को जिम्मेदार बता रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जाँच में मृतक की पत्नी तथा एक पडोसी युवक की बात चीत एवं घर आने जाने की जानकारी मिली । इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया । बताया जा रहा है कि घसिया चिलौली गांव निवासी सतीश चंद्र के 24 वर्षीय पुत्र शिवमंगल उर्फ शिवा ने 10 दिसंबर को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी संजना और पड़ोसी युवक अनुज गौतम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि शादी के बाद पत्नी के व्यवहार और पड़ोसी युवक से लगाव के चलते शिवमंगल मानसिक रूप से परेशान था। विवेचना अधिकारी मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह दांगी ने बताया कि जांच में पत्नी और पड़ोसी युवक के बीच मोबाइल पर बातचीत के ठोस साक्ष्य मिले हैं। युवक का घर आना जाना भी सामने आया है। दोनों के मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। पत्नी की वेवफाई से शिवमंगल तनाव ग्रस्त रहने लगा था । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमें के आरोपी मृतक की पत्नी संजना और अनुज गौतम को चीनी मिल रोड से रविवार सुबह 9.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण बाद चालान कर दिया गया है । अग्रेतर कार्यवाही हेतु जांच जारी है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes