कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 फरवरी 2022
उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक पर्व के अवसर पर तीसरे चरण में जनपद फर्रुखाबाद के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके विधानसभा के लिए जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इस अवसर पर सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए साहसी बालिका संस्था की पदाधिकारी खुशबू मिश्रा ,सिल्की मिश्रा, अंकुर मिश्रा, शीलू पठान, गरिमा चौहान, संजना, निकिता ,अंजू, दिव्या,वैष्णवी ,इला ,कशिश, अनुष्का , आदि युवतियों ने सजे-धजे पांडाल में मौजूद बड़ी संख्या में पुरुष तथा महिला मतदाताओं के बीच आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक किया। संस्था की बालिकाओं ने मतदान का महत्व रोचक नाटक के माध्यम से समझाते हुए कहा कि सारे काम छोड़ दो- सबसे पहले वोट दो॥ आदि कार्यक्रमों का मंचन करते हुए मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्राय: ऐसा देखने में आता है कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा कम संख्या में मतदान करने में रुचि लेती हैं। लोकतंत्र में महिलाओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। मतदाता जागरूकता शिविर में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज संजय कुमार मिश्रा के अतिरिक्त नगर के बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहे। सभी ने साहसी बालिका संस्था की बालिकाओं द्वारा जागरूकता अभियान हेतु प्रस्तुत नाटक मंचन की प्रशंसा करते हुए बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।
इनसैट:- आचार संहिता का ध्यान रखते हुए बिना हरी झंडी दिखाए ही जिलाधिकारी लौटे वापस
– आज 10 फरवरी दिन बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन नगर पालिका परिषद कायमगंज से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का था। पहले से निश्चित कार्यक्रम के अनुसार रैली को हरी झंडी जिलाधिकारी द्वारा दिखाई जानी थी। साहसी बालिका संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम से चलकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह प्रशासनिक अमले के साथ निश्चित समय पर नगर पालिका परिसर में पहुंच गए थे । वे अपनी गाड़ी से उतर कर भ्रमण के लिए तैयार खड़े सजे धजे वाहन तथा रैली में शामिल प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने ही वाले थे । कि उसी समय वहां एक पार्टी विशेष सिंबल तथा सहयोग से नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी तथा सक्रिय कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चक रैली आयोजन में सक्रिय भूमिका में दिखाई दिए। तमाम मीडिया कर्मियों की उपस्थिति तथा दूसरे राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले कुछ कार्यकर्ताओं की नजरें भी इस ओर लगी थी। जिसकी भनक तथा प्रत्यक्ष रूप से उस मंजर को भापकर आदर्श आचार संहिता का ध्यान रखते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाना उचित नहीं समझा। और बे बिना हरी झंडी दिखाएं ही पालिका परिसर से प्रशासनिक अमले के साथ वापस लौट गए। उनके चले जाने के बाद नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्योरो रिपोर्ट
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb