Kaimganj news –पट्टे वाली भूमि पर किया अवैध कब्जे का प्रयास

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news-शिकायत मिलने पर एसडीएम तथा पुलिस क्षेत्राधिकार ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच किया अवैध कब्जे का प्रयास विफल – मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 मार्च 2024
अवैध कब्जे का मामला कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरी में बसे गांव शाहीपुर का बताया जा रहा है ।
गांव शाहीपुर निवासी ब्रजेश कुमार को दो एकड़ जमीन लगभग चालीस बर्ष पहले पट्टे पर मिली है । , जिसमे नौ बीघा जमीन पर उनका कब्जा है। ब्रजेश का कहना है एक बीघा जमीन पर गांव के ही कुछ लोग झोपडी आदि डालकर कब्जा किए हुए हैं। जमीन के समीप ही एक धार्मिक स्थल है। ब्रजेश का आरोप है धार्मिक स्थल पर रहने वाले व्यक्ति ने कब्जा करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी। एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार सृजन कुमार, मनीष वर्मा व सीओ सतेंद्र कुमार सिंह ने जांच पड़ताल की। एसडीएम ने जमीन की नाप-जोख कराकर जमीन को खाली कराया। बाकी जमीन पर पड़ी झोपड़ियों जल्द हटा लेने के अवैध कब्जेदारों निर्देश दिया गया । शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चार लोगो को निगरानी में ले लिया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि जमीन को खाली करा दिया गया है।
इनसेट: –
उप जिलाधिकारी ने कहा कि मामला शांत हो गया है दिला दिया गया पट्टा धारक को उसकी जमीन पर कब्जा
कायमगंज 20 मार्च
गांव शाहीपुर मेंअवैध कब्जे के किए जा रहे प्रयास के संबंध में उप जिलाधिकारी यदुवंशकुमार वर्मा ने बताया कि गाटा संख्या 684 नंबर ग्राम समाज की भूमि है। उस पर लाभार्थी को पट्टा आवंटित किया गया था। 9 जुलाई 2023 को तत्कालीन नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने मौके पर जाकर लाभार्थी को कब्जा दिलाया था। कुछ लोग फिर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे । मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश के बाद अवैध कब्जा हटवा दिया गया है । उसके पास में स्थित धार्मिक स्थल का इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes