Kaimganj news –महिला को मारपीट कर फांसी पर लटकाने का प्रयास

Picsart 23 07 23 21 34 10 980

Kaimganj news- दहेज में बाइक मांगने पर करते थे प्रताड़ित, पुलिस ने कराया पीड़ित का मेडिकल

कायमगंज। फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव काकर नगरा में ससुरालवालों ने दहेज को लेकर बहु को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया।

IMG 20230723 WA0043

मौके पर पहुंचे पड़ोसी रिश्तेदारों ने फांसी के फंदे से उतारा ।पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला मेहदीबाग निवासी छंग्गेलाल पुत्र उमराब ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री रेशमा की शादी 28 मई 2022 को क्षेत्र के गांव काकर नगरा निवासी पिंटू पुत्र महेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में बाइक मांगने लगे। 22 जुलाई की रात ससुरालवालो ने उसकी पुत्री के साथ मार पीट की और फांसी के फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। तभी विवाद की जानकारी पर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसकी पुत्री को बचाया। इस दौरान रिश्तेदारों को भी ससुरालवालों ने मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता को मायके वाले घर ले आए और कोतवाली ले गए। जहां पीड़िता ने रोत हुए फरियाद की। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर जेेपी पाल ने बताया जांच कर कार्रवााई की जाएगी।

करंट से महिला की हालत गंभीर
कायमगंज। फर्रुखाबाद
नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी धनदेवी पत्नी कुलदीप घर में कार्य कर रही थी। अचानक बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट लग गया। करंट से उनकी हालत बिगड़ गई। महिला की चीख सुनकर परिवार वाले दौड़े और अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया गया।

चारा डालते समय महिला को साप ने काटा
कायमगंज। फर्रुखाबाद
कंपिल क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी ओमवती पत्नी किशन में घर के बाहर मवेशियों को चारा डाल रही थी। तभी वहा छिपे सर्प ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes