KAIMGANJ NEWS –फिरोजाबाद ने अलीगढ़ को 2 विकेट से दी शिकस्त, जीता खिताब
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर के एसएनएम इंटर कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए ज्ञान क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ को 2 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एक लाख रुपये और ट्रॉफी भेंट की।
मैच का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू सिंह गौड़ और पूर्व सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने टॉस कराकर किया। अलीगढ़ के कप्तान अंकुश उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो उनके लिए खरा नहीं उतरा। पूरी टीम महज 136 रनों पर सिमट गई। खास बात यह रही कि अलीगढ़ का उत्साह बढ़ाने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह भी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए रिंकू के संघर्ष और सफलता को साझा किया। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद की टीम भी शुरुआत में लड़खड़ा गई। मात्र 60 रन के स्कोर पर आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मैदान पर मौजूद दर्शकों को लगा कि अलीगढ़ आसानी से जीत जाएगा, लेकिन सातवें विकेट की साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया। फिरोजाबाद ने संयम से खेलते हुए 3 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।उपविजेता अलीगढ़ को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द मैच वकास अहमद,
मैन ऑफ द सीरीज अलीगढ़ के अंकुर चौधरी
रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, रश्मि दुबे, दीपक राज अरोड़ा, मनोज तिवारी, अमरदीप दीक्षित, उमेश गुप्ता और दिलीप गुप्ता समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट
KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम
KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार
KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]
Mar
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow news खामनेई की मौत की दुनियां भर में फैली खबर से लखनऊ में भी मची सनसनी दहला लखनऊ शहर: मातम, आक्रोश और सड़कों पर ‘सैलाब’
Lucknow news साभार :- लखनऊ / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नवाबों[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर
KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]
Mar