KAIMGANJ NEWS चीनी मिल तौल कांटों पर हो रही गन्ना घटतौली पर गुस्साए किसानों ने जमकर काटा हंगामा

Picsart 25 12 28 20 06 00 521

KAIMGANJ NEWS – मिल के अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर कराया मामला शांत
कायमगंज /फर्रुखाबाद
जिले की इकलौती दि किसान सहकारी चीनी मिल्स में वैसे भी आम तौर पर किसानों के गन्ना की घटतौली के आरोप गन्ना उत्पादक किसानों द्वारा लगाया जाता रहा है ।

IMG 20251220 WA01681

कई बार मामले ने तूल पकड़ा लेकिन आखिर में किसानों को खामोश ही होना पडा । किन्तु आज घटतौली को सावित करने के लिए किसानों ने नया तरीका निकाला । देखें आगे नतीजा क्या निकला :-
रोजाना की तरह गन्ना कांटे पर तौल चल रही थी, तभी कुछ किसानों को वजन में अंतर दिखाई दिया। शक होने पर किसानों ने दूसरा ट्रैक्टर ट्रॉली लाकर पहले प्राइवेट धर्मकांटे पर तौल कराई और फिर मिल के कांटे पर पहुंचाया।
किसानों का आरोप है कि धर्मकांटे और मिल के कांटे की तौल में ढाई से तीन कुंतल तक का अंतर आया।

नूरपुर गढ़िया के एक किसान ने बताया कि धर्मकांटे पर उसकी ट्रॉली का वजन 100 कुंतल 40 किलो आया, जबकि मिल में 100 कुंतल 60 किलो ही दर्शाया गया। यह देख बड़ी संख्या में किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीसीओ मौके पर पहुंचे। तौल को लेकर किसानों और सीसीओ के बीच नोकझोंक भी हुई। काफी बहस के बाद जब दूसरे कांटे से दोबारा तौल कराई गई तो अंतर सामने आ ही गया। किसानों का कहना था कि मिल परिसर में तीन तौल कांटे हैं, जिनमें बीच वाला कांटा खराब है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल होती है।

जबकि बैलगाड़ी वाला कांटा और खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का कांटा सही बताया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि रात से कई ट्रॉलियों की तौल हो चुकी है। जिन ट्रॉलियों में गड़बड़ी सामने आई, उनकी तौल तो सही करा ली गई, लेकिन बाकी किसानों का क्या होगा । जिनका माल मुफ्त में लुट गया । किसानों का कहना था कि मिल में घटतौली की जाती है।
काफी देर चले हंगामे के बाद सीसीओ के समझाने पर किसान शांत हुए। इसके बाद तकनीकी खराबी को ठीक कराया गया। चीनी मिल जीएम ने बताया कि लोड सेल में तकनीकी दिक्कत थी, जिसे किसानों की मौजूदगी में दोबारा कैलिब्रेट कराया गया है। सुबह गन्ने से लदे ट्रॉली की तौल के दौरान यह समस्या सामने आई थी। इस पर पहले तौल करा चुके किसानों की भी दोबारा तौल कराई गई। जीएम ने बताया कि हर शिफ्ट में कांटे का कैलिब्रेशन किया जाता है और इंजीनियर इसकी निगरानी करता है। सुबह आठ बजे की शिफ्ट में भी दोबारा कैलिब्रेशन कराया गया, जिसमें कांटा सही पाया गया। उन्होंने निगरानी के लिए एक गार्ड भी तैनात कर दिया है। किसानों का किसी भी हालत में अहित नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं सीसीओ ने कहा कि घटतौली का कोई मामला नहीं था। रात करीब साढ़े पांच बजे तकनीकी कारण से कांटे में दिक्कत आई थी, जिसे तुरंत तौल रोककर किसानों के सामने ठीक करा लिया गया। जिस ट्रॉली की तौल में समस्या थी, उसका तुरंत समाधान किया गया और दूसरे कांटे से मिलान भी कराया गया। उन्होंने कहा कि मिल का कांटा शुद्ध है और धर्मकांटे से उसका कोई संबंध नहीं है। मिल अधिकारी चाहे कुछ भी कहें लेकिन किसानों का कहना है कि मिल तौल कांटों में कुछ ना कुछ तरकीव लगाकर कांटे से जो गन्ना तौल किया जाता है उसमें घटतौली आज नहीं काफी समय से करके हम किसानों के माल पर हेराफेरी कर डाका डाला जा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes