KAIMGANJ NEWS दावत से लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, 8 फीट गहरे नाले में गिरे — टूटी सड़क और लापरवाही बनी हादसे की वजह

Picsart 26 02 11 18 35 46 770

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम बरझाला निवासी निजामुद्दीन पुत्र नजर अली (लगभग 72 वर्ष) मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वह पुलगालिव स्थित एक गेस्ट हाउस में दावत खाने आए थे। दावत के बाद जब वह साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी गेस्ट हाउस से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही निजामुद्दीन साइकिल सहित करीब 8 फीट गहरे नाले में जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक वर्ष से नाले की बाउंड्री टूटी हुई है और सड़क का बड़ा हिस्सा भी नाले में समा चुका है। सड़क संकरी और जर्जर होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने कई बार नगर पालिका को शिकायती पत्र देकर सड़क निर्माण और नाले की बाउंड्री बनवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है और उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत व नाले की बाउंड्री बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes