Kaimganj news पुर सुकून माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अता की अलविदा जुमे की नमाज

Picsart 23 04 21 17 40 07 120

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 अप्रैल 2023
पाक-ए-माह रमजान के आखिरी मौके पर आज पुर सुकून माहौल में कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच, बड़ी तादाद में पहुंचे नमाजियों ने मस्जिदों में आता की नमाज। बाद नमाज सभी ने मुल्क की तरक्की तथा खुशहाली के लिए हाथ उठाकर परवरदिगार से दुआ मांगी। कायमगंज नगर की जामा मस्जिद में पेशे इमाम हाफिज शाह नूर ने नमाज अता कराई ।

वही इसके अलावा ग्राम पिताैरा, जटवारा, मेन चौराहा कुबेरपुर, कला खेल, लालबाग, भुड़िया ,मऊरशीदाबाद, एवं तराई क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा वजीर आलम तथा कंपिल , निजामुद्दीनपुर, रायपुर, समोदिया, कटिया शमशाबाद, नवाबगंज आदि ग्रामों में भी स्थित मस्जिदों में काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने अलविदा की नमाज अता की। इस अवसर पर नगर कायमगंज में पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम , प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल, कस्बा चौकी इंचार्ज अपने हमरा पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में पीएसी बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपस्थित रहे। वही प्रशासनिक अधिकारी पूरे क्षेत्र की पल-पल की खबर लेते रहे। एक दिन पहले से ही स्थानीय खुफिया तंत्र (एलआईयू) भी सक्रिय हो चुका था और नमाज के आखिरी वक्त तक चौकन्ना होकर संभावित किसी भी कारण का पता लगाने के लिए सक्रिय दिखाई दिया। पूरे सुकून के साथ नमाज अता होते ही प्रशासन तथा पुलिस ने राहत की सांस ली। बताया गया कि ईद का त्यौहार कल होगा और इसके लिए ईद की नमाज भी कायमगंज जामा मस्जिद के साथ अन्य मस्जिदों में प्रातः 8:00 बजे ही अता की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes