KAIMGANJ NEWS= खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा कहा कि युद्ध आशंका से मुनाफा कमाने की सोच दाल कारोबारियों ने अभी से ही शुरू कर दी है स्टाक जमाखोरी =
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद की खाद्य सुरक्षा जैसी जनसमस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत कार्यालय मोहल्ला जवाहरगंज में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना के यहां हुई।जिसका संचालन जिला सचिव रामवीर ने किया। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि शहर से लेकर गांवों तक शादी विवाह का सीजन चल रहा है।इसी का लाभ उठाकर कस्बा कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद में मिलावटखोरों के पौ बाहर हो चुके हैं।
अधिकांश बड़ी कंपनियों वाले कस्बा कायमगंज को कूड़ा मंडी समझते हैं। घटिया से घटिया माल बाजार में परोस रहे हैं।कस्बा कायमगंज में एक्सपायरी माल पेय पदार्थों की बिक्री खुलेआम हो रही है।कैंपा कोला,पेप्सी,कोका कोला,डियू,फैंटा, स्टिंग,जीरा ड्रिंक सहित तमाम पेय नकली और एक्सपायरी बिक रहे हैं वही दूध,दही,मट्ठा,पनीर नकली एक्सपायरी बिक रहे हैं। मसालों में गोल्डी मिर्च कलर युक्त,हल्दी में अरारोट,धनिया में चावल का छिलका पिसा आ रहा है।बेसन, आटा, दाल,चावल मिलावटी बिक रहा है।बासमती चावल में एसेंस लगा चावल बिक रहा है। आटा में चावल की किनकी मिलाकर आटा चक्की वाले बेच रहे हैं। जिसके उपयोग से घराती और बाराती बीमार पड़ रहे हैं।देसी घी के अनेकों ब्रांड बिक रहे हैं।जिसमें मृत जानवरों की चर्बी और पामोलिन एसेंस लगाकर देसी घी बेचकर निर्माता अरबपति हो रहे हैं।वहीं ऐसे घी खाकर लोग बीमार पड़ रहे हैं।देहात में देसी घी 800 रुपए किलो में भी नहीं मिल रहा है वहीं मार्केट में नकली देशी घी कम से कम दामों में उपलब्ध हैं।टाटा नमक नकली बिक रहा है चाय भी नकली बिक रही है।ऐसा नहीं है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी में ना हो यह सब मिली भगत से हो रहा है। किसान नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बड़ी – बड़ी कंपनियां खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पास एकमुस्त रकम पहुंचती हैं । बाकी थोक विक्रेता महीनादारी देते हैं। पंचायत में खुलाशा करते हुए कहा गया कि – भारत – पाक युद्ध की आशंका से दालों के थोक विक्रेताओं द्वारा जमाखोरी अभी से चालू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपरोक्त वर्णित समस्याओं को जिला प्रशासन व शासन तत्काल संज्ञान में ले अन्यथा की स्थिति में बड़ा आंदोलन जनपद फर्रुखाबाद में चलाया जाएगा।
आयोजित किसान पंचायत में प्रदेश सचिव गोपाल तिवारी,जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, जिला सचिव रामवीर, जिला उपाध्यक्ष रामलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनीत सक्सेना, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला सचिव बिंदु सिंह गंगवार, शिवराज शाक्य,चरन सिंह, महिपाल आदि पदाधिकारी तथा संगठन सदस्य मौजूद रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct