Kaimganj news –सीपीबीएन के शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक पर छात्र से मारपीट का आरोप- रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 08 04 17 47 00 886

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 अगस्त 2023
कायमगंज नगर के प्रतिष्ठित कहे जाने वाले सीपी विद्या निकेतन स्कूल के शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक हिंदी मीडियम पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बच्चे की मां ने कराई रिपोर्ट दर्ज। थाना क्षेत्र कंपिल के गांव बिल्सड़ी की निवासी महिला रुचि मिश्रा पत्नी जय नारायण मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका बेटा अंकुर मिश्रा इस विद्यालय में हिंदी मीडियम में कक्षा 11 का छात्र है। आरोप है कि छात्र को विद्यालय स्टाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। छात्र की मां का कहना है कि 3 अगस्त को उसके बेटे को शिक्षक अतुल कुमार ने प्रधानाध्यापक की उपस्थित में स्टाफ रूम में ले जाकर बेरहमी से मारा पीटा। जिससे उसका बेटा अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया है। मां का यह भी आरोप है कि इन टीचरों ने जबरिया मेरे बेटे से एक सोसाइट नोट भी लिखवाया जो प्रधानाध्यापक ने अपने पास रख लिया है। उसका कहना है कि उसके लड़के के साथ मारपीट में एक अन्य टीचर भी शामिल रहा है। पुलिस ने शिक्षक अतुल कुमार तथा हिंदी मीडियम प्रधानाचार्य एवं एक अन्य टीचर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323 ,506 एवं किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना के साथ ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

छात्र पिटाई की एक माह में तीसरी घटना
इनसेट
नगर के सीपी विद्या निकेतन में इससे पूर्व भी छात्रों के साथ मारपीट की दो अन्य घटनाएं हो चुकी हैं। इंग्लिस मीडियम में कक्षा छः व एक अन्य छात्र को एक शिक्षक ने बेरहमी से पीटा था। जिसमें उसके परिजनों के द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई थी। जिस पर प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षक को हिदायत व सख्त चेतावनी दी गई थी कि किसी भी छात्र को इस तरह से ना मारा पीटा जाए। इसके बाद इस घटना से नगर में सनसनी फैल गई है लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं।
विद्यालय के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी
इनसेट
डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है घटना की जांच कराकर शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes